
New Delhi, 1 अगस्त . सैफ चैंपियनशिप 2026 में मौजूदा चैंपियन India को ‘ग्रुप-बी’ में Pakistan और मालदीव के साथ रखा गया है. इस क्षेत्रीय टूर्नामेंट के 15वें संस्करण के लिए ड्रॉ Saturday को थिम्पू, भूटान में निकाला गया.
यह टूर्नामेंट 4 से 17 नवंबर तक ढाका, बांग्लादेश में आयोजित किया जाएगा, जिसमें ‘ब्लू टाइगर्स’ (भारतीय टीम) रिकॉर्ड 10वीं बार सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीतने की कोशिश करेंगे.
India अपने अभियान की शुरुआत 5 नवंबर को Pakistan के खिलाफ करेगा और उसके बाद 11 नवंबर को मालदीव का सामना करेगा. प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 14 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 17 नवंबर को होगा.
‘ग्रुप-ए’ में मेजबान बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान शामिल हैं. अगर फीफा 1 सितंबर से पहले ‘ऑल नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन’ पर लगा प्रतिबंध हटा देता है, तो नेपाल को भी इस ग्रुप में शामिल किया जाएगा. अगर प्रतिबंध जारी रहता है, तो टूर्नामेंट छह टीमों के बीच खेला जाएगा.
India इस प्रतियोगिता में अपने ग्रुप-स्टेज के दोनों प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड के साथ उतर रहा है. ‘ब्लू टाइगर्स’ ने Pakistan के खिलाफ अपने 25 मैचों में से 16 जीते हैं, जबकि सात मैच ड्रॉ रहे और केवल दो में हार मिली. उनकी पिछली भिड़ंत 2023 सैफ चैंपियनशिप में हुई थी, जिसमें India ने 4-0 से शानदार जीत दर्ज की थी.
मालदीव के खिलाफ, India ने अपने 18 मुकाबलों में से 13 जीते हैं, जबकि दो ड्रॉ रहे और तीन में हार मिली. उनका पिछला मुकाबला मार्च 2025 में शिलांग में एक अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच था, जिसमें India ने 3-0 से आसान जीत हासिल की थी.
India सैफ चैंपियनशिप के इतिहास का सबसे सफल देश है, जिसने 9 बार (साल 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015, 2021 और 2023) खिताब जीते हैं. ‘ब्लू टाइगर्स’ ने अपना पिछला खिताब Bengaluru में फाइनल में कुवैत को हराकर जीता था.
सैफ चैंपियनशिप 2026 ड्रॉ:
ग्रुप ए: बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल (फीफा द्वारा सस्पेंशन हटाने पर निर्भर)
ग्रुप बी: भारत, Pakistan, मालदीव.
India के मैच:
5 नवंबर: Pakistan बनाम भारत.
11 नवंबर: India बनाम मालदीव.
–
आरएसजी