साबरमती-बीकानेर एक्सप्रेस जल्द होगी शुरू, राजस्थान और गुजरात के बीच बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी

New Delhi, 14 जून . Rajasthan और Gujarat के यात्रियों को जल्द ही एक नई रेल सेवा की सौगात मिलने जा रही है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शीघ्र ही साबरमती (Ahmedabad) से बीकानेर (लालगढ़) के बीच चलने वाली नई Express Train को हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन दोनों राज्यों के बीच सीधा, तेज और सुविधाजनक रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी.

साबरमती-बीकानेर (लालगढ़) एक्सप्रेस पश्चिम India के दो प्रमुख राज्यों को जोड़ते हुए पर्यटन, व्यापार और सामाजिक संपर्क को बढ़ावा देगी. इस रेल सेवा के शुरू होने से यात्रियों को Gujarat और Rajasthan के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी.

Gujarat के साबरमती रिवरफ्रंट, मोढेरा सूर्य मंदिर, पाटन स्थित ऐतिहासिक रानी की वाव और Ahmedabad की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का आनंद लेने वाले पर्यटकों को अब बीकानेर, जूनागढ़ किला, करणी माता मंदिर, लालगढ़ पैलेस और मरुस्थलीय पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी. इसी तरह Rajasthan से Gujarat जाने वाले यात्रियों को भी सीधा और सुगम रेल विकल्प मिलेगा.

करीब 740 किलोमीटर लंबी यात्रा तय करने वाली यह ट्रेन Gujarat के Ahmedabad, महेसाणा, पाटन और बनासकांठा जिलों के साथ-साथ Rajasthan के जालौर, बालोतरा, जोधपुर, नागौर और बीकानेर जिलों को लाभ पहुंचाएगी. ट्रेन के प्रमुख ठहरावों में साबरमती, महेसाणा, पाटन, भीलड़ी, धानेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़-भीनमाल, मोदरान, जालौर, मोकलसर, समदड़ी, लूणी, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर और लालगढ़ स्टेशन शामिल होंगे.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस सेवा के शुरू होने के बाद बीकानेर और साबरमती के बीच दैनिक एक्सप्रेस रेल संपर्क स्थापित हो जाएगा. इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों को विशेष लाभ मिलेगा. साथ ही दोनों राज्यों के बीच आर्थिक गतिविधियों, व्यापारिक संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी नई गति मिलेगी.

हाल के दिनों में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने Rajasthan को कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं और नई सेवाओं की सौगात दी है. उन्होंने जोधपुर से विभिन्न रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई थी और जैसलमेर में कोच केयर कॉम्पलेक्स का उद्घाटन किया था. इसके अलावा जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे India एक्सप्रेस को 20 कोचों के साथ संचालित करने और साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस का विस्तार जैसलमेर तक करने की घोषणा भी की गई थी. वहीं भुज-जालोर-पाली-दिल्ली नई रेल सेवा के संचालन से पश्चिमी Rajasthan के कई क्षेत्रों को पहली बार दिल्ली और भुज से सीधा रेल संपर्क मिला है.

एससीएच/पीएम

Leave a Comment