
New Delhi, 18 जनवरी . India के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी सांसद स्टीव डैनिस ने New Delhi में Sunday को मुलाकात की है. ईएएम एस जयशंकर ने मुलाकात की तस्वीरें social media प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की. India और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर जल्द ही कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद बढ़ रही है.
एस जयशंकर ने बताया कि अमेरिकी सीनेटर के साथ India और अमेरिका के आपसी संबंधों और रणनीति को लेकर चर्चा हुई. अमेरिकी राजदूत का यह कहना कि India अमेरिका के लिए सबसे जरूरी साझेदार है और फिर अमेरिकी सांसद का भारतीय विदेश मंत्री से मिलना इस बात का संकेत दे रहा है कि दोनों देशों के बीच जारी व्यापार वार्ता तेजी से आगे बढ़ रहा है.
एक्स पर तस्वीरों के साथ कैप्शन में एस जयशंकर ने लिखा, “आज सुबह दिल्ली में सीनेटर स्टीव डैनिस से मिलकर खुशी हुई. हमारे आपसी रिश्ते और इसके रणनीतिक महत्व पर खुलकर बातचीत हुई.”
इससे पहले विदेश मंत्री ने अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो से फोन पर बातचीत की थी. इस बातचीत का मुद्दा व्यापार, महत्वपूर्ण खनिज, परमाणु ऊर्जा और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग था.
इससे पहले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दोनों देशों के बीच ट्रेड वार्ता को लेकर कहा था कि दोनों पक्ष लगातार सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं. असल में, ट्रेड पर अगली बातचीत Tuesday को होगी. India दुनिया का सबसे बड़ा देश है, इसलिए बातचीत को अंतिम लाइन तक पहुंचाना आसान काम नहीं है, लेकिन हम वहां पहुंचने के लिए पक्के इरादे वाले हैं. हालांकि, ट्रेड हमारे रिश्ते के लिए बहुत जरूरी है. हम सिक्योरिटी, काउंटर टेररिज्म, एनर्जी, तकनीक, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे दूसरे बहुत जरूरी क्षेत्रों में भी मिलकर काम करते रहेंगे.
अमेरिकी राजदूत ने India को यूएस का सबसे जरूरी साझेदार बताया और कहा था, “India से ज्यादा जरूरी कोई पार्टनर नहीं है. आने वाले महीनों और सालों में, राजदूत के तौर पर मेरा लक्ष्य एक बहुत बड़ा एजेंडा पूरा करना है. हम यह काम सच्चे रणनीतिक साझेदार के तौर पर करेंगे, जिसमें हर कोई ताकत, सम्मान और नेतृत्व लाएगा.”
उन्होंने पीएम मोदी और President डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती को लेकर कहा कि मैं यह कह सकता हूं कि Prime Minister मोदी के साथ राष्ट्र दोस्ती सच्ची है. अमेरिका और India सिर्फ अपने फायदों से ही नहीं, बल्कि सबसे ऊंचे स्तर पर बने रिश्तों से भी जुड़े हैं. सच्चे दोस्त अलग-अलग राय रख सकते हैं, लेकिन आखिर में हमेशा अपने मतभेद सुलझा लेते हैं.
–
केके/एएस