
New Delhi, 5 दिसंबर . रूस के President व्लादिमीर पुतिन अपने दो दिवसीय दौरे के लिए India में हैं. पुतिन के दौरे का आज दूसरा दिन है. आज पुतिन पीएम मोदी के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. रूसी President पुतिन President भवन पहुंच गए हैं. India के Prime Minister Narendra Modi और President द्रौपदी मुर्मू ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया.
President पुतिन ने प्रेसिडेंट मुर्मू और पीएम मोदी से हाथ मिलाया. इसके बाद रूसी President को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया. पहले रूस का राष्ट्रगान और फिर India का भी राष्ट्रगान हुआ. इसके बाद President पुतिन ने गार्ड निरीक्षण भी किया और सम्मान को स्वीकार किया.
इसके साथ ही रूसी President पुतिन का यह दौरा औपचारिक रूप से शुरू हो गया. गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित होने के बाद पुतिन ने वहां मौजूद भारतीय डेलिगेशन से मुलाकात की. इसके बाद फिर पुतिन ने रूसी डेलिगेशन से President मुर्मू और पीएम मोदी की मुलाकात कराई.
President पुतिन पीएम मोदी और प्रेसिडेंट मुर्मू के साथ President भवन से रवाना हो गए हैं. अब वह राजघाट जाएंगे और वहां पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद वहां से वह सीधा हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे. फिर वहां पर दोनों देशों के बीच अहम बैठकें शुरू होंगी.
बता दें, रूसी President व्लादिमीर पुतिन Thursday शाम India पहुंचे, जहां पीएम मोदी खुद उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर India के Prime Minister Narendra Modi ने गले लगाकर रूसी President का स्वागत किया. पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित ‘गीता’ भेंट की.
पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पुतिन को भेंट देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “President पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक कॉपी भेंट की. गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं.”
दिल्ली पहुंचने के बाद रूसी President पुतिन का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान दोनों नेताओं ने एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को गले लगाया और गर्मजोशी से अभिवादन किया. एयरपोर्ट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए रूसी President पुतिन का स्वागत किया गया. पुतिन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की. इसके बाद दोनों वैश्विक नेता एक ही गाड़ी में एयरपोर्ट से रवाना हुए.
–
केके/एएस