रुबीना दिलैक ने परिवार संग बिताए यादगार पलों को बताया ‘बेहद खास’

Mumbai , 30 नवंबर . टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी Actress रुबीना दिलैक अपने अभिनय के साथ-साथ social media के माध्यम से प्रशंसकों को अपडेट देती रहती हैं. Sunday को उन्होंने परिवार संग यादगार लम्हें social media पर शेयर किए.

Actress रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें बच्चों के साथ बिताए पल शामिल हैं. कुछ तस्वीरों में वह परिवार के साथ नजर आ रही हैं और कुछ में सेलिब्रेशन के पल शामिल हैं.

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “नवंबर मेरे लिए बहुत खास महीना है, हमारी बेटियों को समर्पित महीना है. यह महीना दुआओं और सीखों से भरा होता है.”

पोस्ट पर रुबीना के फैंस और साथी कलाकारों ने कमेंट करके प्रतिक्रियाएं और शुभकामनाओं की बौछार कर दी. Actress आकांक्षा सिंह ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी.

बता दें कि रुबीना और अभिनव शुक्ला ने साल 2018 में शिमला में पंजाबी और हिमाचली रीति-रिवाजों से शादी की थी. दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर गणपति पूजा के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों ने लगभग चार साल तक डेटिंग की थी.

हालांकि, दोनों के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव थे. खबरें ये भी थीं कि दोनों जल्द ही एक-दूसरे को तलाक देने वाले हैं, लेकिन टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में दोनों ने साथ में हिस्सा लिया था. हालांकि, शो में दोनों ने किसी को इस बात का एहसास नहीं होने दिया कि दोनों के बीच अनबन है.

शो के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को ज्यादा वक्त दिया था और बेहतर तरीके से समझने की कोशिश की थी, और आखिर में, दोनों के गिले-शिकवे दूर हो गए और खूबसूरत जोड़ी टूटने से बच गई.

दोनों हाल ही में कलर्स के शो ‘पति-पत्नी और पंगा’ में नजर आए थे. शो में मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे होस्ट थे. शो में कई सेलेब्स अपने पार्टनर के साथ नजर आए थे.

एनएस/एबीएम

Leave a Comment