पंजाब: जालंधर में आरटीआई एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या, विपक्ष ने सरकार के घेरा

जालंधर, 30 मई . पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां आरटीआई एक्टिविस्ट और वकील सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह जानलेवा हमला लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के लॉ गेट के बिल्कुल पास हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से बड़ी आसानी से फरार हो गए.

जानकारी के अनुसार हमला उनको निशाना बनाकर किया गया था और हमलावर पहले से ही घात लगाकर उनका इंतजार कर रहे थे. जैसे ही सिमरनजीत वहां से गुजरे हमलवारों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. घटना की सूचना पर पहुंची Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिलहाल Police मामले में तफ्तीश में जुटी है. Police आसपास के लोगों से पूछताछ और घटनास्थल के आसपास लगे cctv की फुटेज खंगाल कर हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के प्रयास में जुटी है.

जालंधर रेज के डीआईजी नवीन सिंगला के अनुसार कपूरथला कंट्रोल रूम को घटनास्थल पर किसी के शव पड़ा होने की सूचना मिली थी. घटना की जानकारी मिलते ही Police मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. Police को घटनास्थल से .32 बोर की पिस्तौल और 123 बोर की बंदूक बरामद हुई है.

Police फिलहाल मामला दर्ज कर सिमरनजीत सिंह की हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. हालांकि अभी तक Police को हत्या से जुड़ा कोई भी सुराग नहीं मिला है. Police का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.

वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर आरटीआई एक्टिविस्ट की तस्वीर शेयर कर राज्य की भगवंत मान Government पर हमला बोला है. राजा वारिंग ने लिखा कि जालंधर में आरटीआई कार्यकर्ता और वकील सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

उन्होंने कहा कि एक और चौंकाने वाली घटना ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जब कार्यकर्ता, वकील और नागरिक अपनी आवाज उठाने पर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, तो Government को जवाब देना होगा. Chief Minister भगवंत मान ने एक सुरक्षित पंजाब का वादा किया था. आज लोग पूछ रहे हैं: बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद गोलीबारी, गिरोह हिंसा और लक्षित हमले क्यों जारी हैं? पंजाब न्याय, जवाबदेही और एक ऐसी Government का हकदार है जो हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके.

एमएस/

Leave a Comment