विशाखापत्तनम में खड़ी लॉरी से टकराई आरटीसी बस, तीन की मौत, सात घायल

विशाखापत्तनम, 31 मई . आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में Sunday सुबह बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. घटना जिले के गाजूवाका क्षेत्र की है.

Sunday तड़के एक आरटीसी बस और सड़क किनारे खड़ी लॉरी के बीच टक्कर हो गई, इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए.

Police के अनुसार, यह हादसा श्रीनगर इलाके के पास Sunday सुबह 4 बजे हुआ. आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की एक बस सड़क पर खड़ी लॉरी से जा टकराई.

हादसे में बस चालक और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं सात अन्य यात्री घायल हो गए, जिन्हें विशाखापत्तनम के किंग जॉर्ज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

Police ने बताया कि बस राजमहेंद्रवरम से विजयनगरम जिले के रामभद्रपुरम जा रही थी. बस में कुल 30 यात्री सवार थे.

राहगीरों से सूचना मिलने के बाद गाजुवाका Police मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एपीएसआरटीसी की सुपर लग्जरी बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

राज्य के परिवहन मंत्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतक चालक और दोनों महिलाओं के परिजनों के प्रति संवेदना जताई.

मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों और घायलों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

उन्होंने डॉक्टरों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

इस मौके पर विधायक, जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. मंत्री ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि Government और आरटीसी इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं.

इसी बीच, आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में एक अन्य सड़क हादसे में दो आरटीसी बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए. यह दुर्घटना गलिवीडु मंडल के अराविडु क्षेत्र के पास हुई. हादसे में एक बस के चालक और तीन यात्रियों को चोटें आईं. सभी घायलों को गलिवीडु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एएमटी/पीएम

Leave a Comment