रोहित शेट्टी केस : यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, आगरा से पंद्रहवां आरोपी भी अरेस्ट

Mumbai , 16 अप्रैल . Mumbai में चर्चित रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में Police को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. Mumbai क्राइम ब्रांच ने Thursday को इस मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है.

यह गिरफ्तारी यूपी एसटीएफ और Mumbai क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई के तहत की गई.

Mumbai क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ गाठ फायरिंग की घटना के समय मौके पर मौजूद था और वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहा था. उसकी तलाश में Police कई दिनों से जुटी हुई थी और आखिरकार उसे आगरा से पकड़ लिया गया.

इस गिरफ्तारी के साथ ही रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इससे पहले Police 14 आरोपियों को गिरप्तार कर चुकी है. इनमें शूटर, हथियार सप्लाई करने वाले और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाले लोग शामिल हैं. क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक फायरिंग के समय प्रदीप कुमार उर्फ गाठ भी मौजद था. घटना के बाद से फरार था जिसकी तलाश Mumbai क्राइम ब्रांच कर रही थी.

आपको बताते चलें, 31 जनवरी की देर रात जुहू स्थित रोहित शेट्टी के घर पर हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी. हमलावरों ने इमारत की पहली मंजिल को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाई थीं. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी. घटना के तुरंत बाद Mumbai Police हरकत में आई और इस पूरे मामले की जांच शुरू की गई.

जांच के दौरान Police को पता चला कि इस हमले के पीछे उगाही का मकसद था. आरोपियों को पैसों का लालच देकर इस वारदात के लिए तैयार किया गया था. मुख्य शूटर दीपक शर्मा को 15 लाख रुपए देने का वादा किया गया था, जिसमें से 50 हजार रुपए एडवांस दिए गए थे.

पीएसके

Leave a Comment