रोहित शेट्टी केस : फरार आरोपी प्रदीप कुमार आगरा से गिरफ्तार, 27 अप्रैल तक कस्टडी में भेजा गया

Mumbai , 17 अप्रैल . फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को गिरफ्तार कर लिया गया है. उत्तर प्रदेश एसटीएफ और Mumbai क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई की और आरोपी को आगरा से पकड़ा. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को Mumbai की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 27 अप्रैल तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार उर्फ गाठ उस समय मौके पर मौजूद था, जब रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की गई थी. घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और Mumbai क्राइम ब्रांच लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी. आखिरकार उसकी लोकेशन मिलने के बाद यूपी एसटीएफ और Mumbai Police की संयुक्त टीम ने आगरा में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद तुरंत उसे Mumbai लाया गया, जहां अब उससे पूछताछ की जा रही है. Mumbai की स्पेशल कोर्ट में पेशी के दौरान Police ने आरोपी की कस्टडी मांगी, जिसे मंजूर करते हुए अदालत ने प्रदीप कुमार को 27 अप्रैल तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया.

Police को उम्मीद है कि इस दौरान आरोपी से कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है. इस मामले में अब तक कुल 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

मामले की बात करें तो 1 फरवरी 2026 को Mumbai के जुहू इलाके में स्थित रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की गई. इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी डर का माहौल बना दिया था.

शुरुआती जांच में इस हमले को रंगदारी के साथ जोड़कर देखा गया, लेकिन Police को जानकारी मिली कि इस घटना के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हो सकते हैं.

इसके बाद Police ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अलग-अलग राज्यों में छापेमारी शुरू की और रितिक, सनी, दीपक, विष्णु, सनी और गोलू समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया. फिलहाल, Mumbai क्राइम ब्रांच इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है और बाकी बचे आरोपियों की तलाश भी जारी है.

पीके/एबीएम

Leave a Comment