कांग्रेस के किए समझौतों की कीमत देश आज भी चुका रहा: रोहन गुप्ता

Ahmedabad, 25 फरवरी : भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने चीन और गाजा मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमला करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी के रुख पर सवाल उठाया.

उन्होंने कहा कि नितिन नवीन ने पूरी तरीके से कांग्रेस को आईना दिखाया है. उनके 60 वर्ष के शासन में कैसे देश की सुरक्षा और अखंडता के साथ समझौता किया गया.

रोहन गुप्ता ने कहा कि “कंप्रोमाइज” शब्द तो कांग्रेस के लिए पूरी तरह से फिट बैठता है. “हम वंदे मातरम की बात करें तब कंप्रोमाइज किया. तुष्टीकरण की वजह से बंटवारे में कंप्रोमाइज किया. कांग्रेस ने चीन को तिब्बत गिफ्ट कर दिया. अक्साई चिन को कुर्बान कर कंप्रोमाइज किया. कंप्रोमाइज की राजनीति का कांग्रेस का इतिहास है.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी तो अपने गिरेबान में झांक कर देखे. कांग्रेस द्वारा किए गए कंप्रोमाइज की कीमत देश आज भी चुका रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि जबसे मोदी Government आई है, वो कंप्रोमाइज नो कंप्रोमाइज में बदल गया है. उन्होंने कहा कि मोदी की Government में आतंकवाद में नो टॉलरेंस, करप्शन पर नो कंप्रोमाइज. कांग्रेस पार्टी कंप्रोमाइज की बात न करें तो अच्छा है. उन्होंने एआई समिट में देश की 140 करोड़ जनता की मेहनत से कंप्रोमाइज किया है. आज देश कांग्रेस से पूछ रहा है कि आपके जितने भी कंप्रोमाइज है, उसके लिए आप जनता से माफी मांगने को क्या तैयार हैं? क्या ईमानदारी से इस पर चर्चा करने को तैयार हैं?

उन्होंने कहा कि जनता जानती है, इसलिए कोई राज्य हो या कोई भी स्थानीय चुनाव, कहीं पर भी कांग्रेस को जीतने नहीं दे रही है. अगर कांग्रेस पार्टी को सत्ता मिल गई तो वापस वो कंप्रोमाइज की राजनीति चालू कर देगी. उन्होंने कहा कि जो दो-तीन राज्य में कांग्रेस बची है, वहां पर तुष्टीकरण से आज भी कंप्रोमाइज चालू है. तेलंगाना देख लीजिए, कर्नाटक देख लीजिए, हर रोज कंप्रोमाइज की आपको बातें मिलेंगी चाहे भ्रष्टाचार के नाम पर हो या तुष्टीकरण के नाम पर.

एसडी/वीसी

Leave a Comment