
New Delhi, 30 नवंबर . दिल्ली के वेलकम इलाके में रैपिडो राइडर से चाकू की नोक पर लूट के मामले में Police को बड़ी सफलता मिली है. Police ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभी एक आरोपी फरार चल रहा है. हालांकि Police ने लूट का सामान और हथियार बरामद कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर को वेलकम इलाके में गली नंबर 6, सुभाष पार्क में रैपिडो राइडर संदीप अपने रोज के काम पर निकला था. वह एक पार्सल डिलीवर करने जा रहा था, तभी अचानक दो अजनबी लड़कों ने उसे रास्ते में रोक लिया. दोनों ने उसे धमकाया, चाकू दिखाया और उसका मोबाइल फोन लूटकर भाग गए. घबराए हुए संदीप ने तुरंत Police को सूचना दी.
सूचना मिलते ही वेलकम थाना Police की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. इसके बाद First Information Report दर्ज कर Police ने तुरंत जांच शुरू कर दी है.
वेलकम एसएचओ रुपेश कुमार खत्री की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई. टीम ने इलाके के cctv कैमरे खंगाले, तकनीकी इनपुट जुटाए और साथ ही स्थानीय स्रोतों से भी जानकारी ली. लगातार मेहनत के बाद Police एक संदिग्ध तक पहुंची, जिसकी पहचान बाबू उर्फ इंतजार (33) के रूप में हुई, जो जनता मजदूर कॉलोनी, वेलकम का रहने वाला है.
जब Police ने उसे पकड़ा और उससे पूछताछ की तो उसने आखिरकार वारदात कबूल कर ली. उसके पास से संदीप का लूटा हुआ मोबाइल फोन और वही चाकू भी बरामद हुआ, जिससे उसने धमकाकर वारदात की थी. पूछताछ में पता चला कि बाबू अकेला नहीं था, उसका एक साथी भी वारदात में शामिल था, जिसकी तलाश अब भी जारी है.
जांच में यह भी सामने आया कि बाबू कोई नया अपराधी नहीं है. वह पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है. लूट, चोरी और स्नैचिंग उसके लिए कोई नई बात नहीं है. Police अब उसके पुराने मामलों को भी खंगाल रही है ताकि पता लगाया जा सके कि उसने कितनी और वारदातों में हाथ डाला है.
फिलहाल Police आगे की कार्रवाई में जुटी है और दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.
–
पीआईएम/एबीएम