दिल्ली के मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर सड़क हादसा, दो युवक की मौत

New Delhi, 27 अप्रैल . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र स्थित मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर Monday सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की जान चली गई.

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर तेज गति से फ्लाईओवर पार कर रहे थे, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराया. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बाइक से उछलकर नीचे बह रहे नाले में जा गिरा.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही Police और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची. नाले में गिरे युवक की तलाश के लिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. दोनों शवों को कब्जे में लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया. Police ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.

Police अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और बाइक का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है. हालांकि, Police का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. एक छोटी सी गलती ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं.

Police अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह की बताई जा रही है. मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास लगे cctv फुटेज से हादसे की सही जानकारी जुटाई जा रही है. इसके लिए Police की टीम भी बना दी गई है और उन्हें जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है.

इसी बीच पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके से लूट की एक वारदात भी सामने आई है. यहां दो अज्ञात हमलावरों ने एक दुकानदार को बंदूक की नोक पर धमकाकर लूटपाट की. बताया जा रहा है कि आरोपी हेलमेट पहनकर आए थे ताकि उनकी पहचान न हो सके. पीड़ित के अनुसार, हमलावर दुकान में रखी पूरी नकदी लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है. आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

एसएके/एएस

Leave a Comment