
New Delhi, 23 अप्रैल . दिल्ली के पूर्वी जिले के शकरपुर थाना क्षेत्र में विकास मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए.
यह हादसा Wednesday -Thursday मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे गीता कॉलोनी कट विकास मार्ग पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी.
Police के अनुसार, Wednesday रात 1:50 बजे पीसीआर कॉल के जरिए हादसे की सूचना मिली थी. बताया गया कि सभी घायलों को हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया है और आरोपी चालक को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया है. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
शिकायतकर्ता अनिल कुमार के मुताबिक, मारुति सेलेरियो कार ने पैशन मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी. बाइक पर एक ही परिवार के चार लोग सवार थे. हादसे के बाद सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.
इलाज के दौरान 35 वर्षीय नीरज निवासी एनएसए कॉलोनी, विश्वास नगर, दिल्ली को मृत घोषित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि नीरज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनॉट प्लेस से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.
घायलों में नीरज की पत्नी सोनम (35), उनका बेटा और बेटी शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है. Police ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. इस मामले में आरोपी चालक सचिन गुलाटी (45), निवासी सेक्टर-31, नोएडा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है. Police ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
–
वीकेयू/पीएम