
Patna, 21 दिसंबर . भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ऋतुराज सिन्हा ने Sunday को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी बात रखी. उनका कहना है कि चुनाव आयोग ने घुसपैठियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेने से रोकने के लिए एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की है.
ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि Government चुनने का अधिकार सिर्फ भारतीय नागरिकों का है और कोई भी व्यक्ति, जो गैरकानूनी तरीके से देश में घुस आया है, उसे वोट देने या Government चुनने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए.
उन्होंने कहा कि एसआईआर चुनाव आयोग द्वारा संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जाता है. जो लोग इस कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं, धरना दे रहे हैं या प्रदर्शन कर रहे हैं, वे असल में India की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि देश में भारतीय नागरिकों का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए और किसी भी गैरकानूनी तरीके से आने वाले को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए.
इसके अलावा, उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या करने की घटना पर भी अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि भारतीय के तौर पर यह दुख की बात है और यही वजह है कि सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) जरूरी है. उन्होंने कहा कि यह केवल कानून का मामला नहीं है, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता का मामला भी है.
ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि बंटवारे के समय 1947 में नेहरू और लियाकत अली के बीच एक समझौता हुआ था. इसके तहत जो हिंदू Pakistan या बांग्लादेश में फंसे थे, उनके पास हमेशा India आकर नागरिकता लेने का अधिकार था.
उन्होंने कहा कि सीएए के जरिए India में हर उस व्यक्ति को कानूनी सुरक्षा और नागरिकता मिलने की व्यवस्था है जो अपने देश में प्रताड़ित या असुरक्षित महसूस कर रहा है. खासकर Pakistan और बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू नागरिक, अगर खतरे में हैं, तो India उनका स्वागत करता है और यह उनके पूर्वजों का देश भी रहा है.
–
पीआईएम/डीकेपी