
Patna, 26 जनवरी . बिहार में गणतंत्र दिवस Monday को धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर मुख्य समारोह Patna के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया. यहां राज्य के Governor आरिफ मोहम्मद खान ने तिरंगा फहराया.
झंडा फहराने के बाद Governor ने लोगों को संबोधित किया. Governor और Chief Minister नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य और देश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्य के Chief Minister नीतीश कुमार, उपChief Minister सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत राज्य मंत्रिपरिषद के कई सदस्य एवं राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे.
झंडा फहराने के बाद Police, होमगार्ड और अन्य बलों की टुकड़ियों की भव्य परेड निकाली गई और अपने अनुशासन और समर्पण का प्रदर्शन किया. इससे पहले Chief Minister ने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता. यह दिवस भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को स्मरण करने का भी अवसर है.
Chief Minister ने कहा कि यह हमारे लोकतंत्र के उत्सव को मनाने तथा हमारे संविधान में निहित विचारों एवं मूल्यों को संजोने का अवसर है. हमारा गणतंत्र लोकतांत्रिक मूल्यों एवं भारतीय संविधान के प्रति अखंड निष्ठा तथा हमारी अनेकता में एकता की भावना का प्रतीक है.
उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी आज़ादी, एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए. राज्य में आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. इसके अलावा पूरे बिहार में गणतंत्र दिवस मनाए जाने के समाचार मिल रहे हैं.
–
एमएनपी/एएस