
Patna, 27 जुलाई . नीट परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच बिहार Government ने आंदोलन में शामिल छात्रों और प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है.
गृह विभाग की ओर से Monday की शाम जारी बयान में कहा गया है कि Government ने परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और उच्च शिक्षा क्षेत्र में सुधार की मांगों के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण आश्वासन दिए हैं.
गृह विभाग के अनुसार, 26 जुलाई की शाम 6 बजे तक बिहार के किसी भी हिस्से में आंदोलन में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध Government कोई दंडात्मक, प्रतिशोधात्मक अथवा प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी. Government ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि तक आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों में राहत प्रदान की जाएगी.
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 26 जुलाई की शाम 6 बजे से पहले विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज सभी प्राथमिकी (First Information Report ), परिवाद और कारण बताओ नोटिस को वापस लेने की विधिक प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाएगी. संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जा सके.
Government ने यह भी आश्वासन दिया है कि उक्त अवधि तक दर्ज मामलों में गिरफ्तार अथवा निरुद्ध किए गए सभी व्यक्तियों को जल्द रिहा किया जाएगा. इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि 26 जुलाई की शाम 6 बजे से पहले दर्ज कांडों में नामित व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी किसी प्रकार की प्रत्यक्ष या परोक्ष कार्रवाई नहीं की जाएगी.
यह प्रेस विज्ञप्ति गृह विभाग के विशेष सचिव छत्रनील सिंह (भापुसे) की ओर से जारी की गई है.
उल्लेखनीय है कि इससे पहले बिहार में विपक्ष प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारी को लेकर Government पर निशाना साध रही थी. विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव Government को चेतावनी देते हुए बड़ा आंदोलन खड़ा करने की चेतावनी दी थी.
–
एमएनपी/एएसएच