मध्य प्रदेश में राहत बचाव दल ने 527 लोगों की जान बचाई : मोहन यादव

Bhopal 11 जुलाई Madhya Pradesh में मानसूनी बारिश का दौर जारी है और नदी नाले तूफान पर है . इतना ही नहीं निचली बस्तियों में पानी भर जाने से बड़ी संख्या में लोग मुसीबत से घिर गए . Chief Minister मोहन यादव ने बताया है कि राज्य में राहत बचाव दल के द्वारा अब तक 527 लोगों की जान बचाई गई है . राज्य की राजधानी Bhopal सहित कई हिस्सों में Sunday से शुरू हुई बारिश Tuesday को भी जारी है.

उन्होंने कहा कि इस बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है जबकि निचली बस्तियों में रहने वाले या फिर नदी नालों के किनारे के गांव तथा बस्तियों के निवासी मुश्किल में घिर गए हैं. इसकी वजह भी है क्योंकि इन बस्तियों तक पानी पहुंच गया है. राज्य के Chief Minister मोहन यादव ने बारिश की स्थिति और कुछ इलाकों में हुई ज्यादा बारिश से बने हालातो की चर्चा करते हुए कहा कि बारिश का समय है. इस बार सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है. जहां बारिश ज्यादा हुई है वहां पर आमजनों को राहत पहुंचाने का कार्य जारी है.

राज्य में जारी राहत और बचाव अभियान की चर्चा करते हुए Chief Minister यादव ने कहा कि रेस्क्यू टीम ने अभी तक 527 लोगों की जान बचाई है. खंडवा में सात कावड़ियों का रेस्क्यू किया गया. बारिश में अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने से खतरे की स्थिति बनती है. इस पर रेस्क्यू टीम दिन रात रेस्क्यू करती है.

राहत और बचाव कार्य पर Chief Minister खुद नजर रखे हुए हैं और उन्होंने बताया कि मैंने होमगार्ड ऑफिस में वीसी के माध्यम से बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया. जिन लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया उनसे भी बात की. मेरा उन लोगों से आग्रह है जिन लोगों के घर नदी नालों के किनारे पर बने हैं वो भी सावधानी रखे. यदि जरूरत पड़ती है तो पड़ोस के जिलों से भी मदद लें. हम प्रदेश स्तर पर भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. Government हर स्तर पर आम नागरिकों की सुविधा के लिए काम कर रही है.

एसएनपी/पीएम

Leave a Comment