
वॉशिंगटन, 16 अप्रैल . President डोनाल्ड ट्रंप के “वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स” ने लाखों अमेरिकियों को बड़ी राहत दी है और रिकॉर्ड स्तर पर टैक्स रिफंड प्रदान किए हैं. व्हाइट हाउस के अनुसार, ओवरटाइम इनकम और टिप्स पर टैक्स न लगाने जैसे प्रमुख प्रावधानों का व्यापक लाभ उठाया गया है, जिससे आम कामकाजी परिवारों को सीधा फायदा पहुंचा है.
“वर्किंग फैमिलीज टैक्स” का मतलब ऐसे टैक्स नियम जिनसे काम करने वाले परिवारों का टैक्स का बोझ कम हो और उनकी आमदनी बढ़े. आमतौर पर यह राहत काम करने वाले मध्यम और कम आय वाले परिवारों को दी जाती है.
Wednesday (लोकल टाइम) को टैक्स डे के मौके पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि एडमिनिस्ट्रेशन के टैक्स उपायों ने अमेरिकी लोगों की जेब में बहुत सारा पैसा वापस डाला है.
लेविट ने कहा कि 5 करोड़ 30 लाख से ज्यादा फाइलर्स ने कम से कम एक नए टैक्स बेनिफिट का क्लेम किया था, जिसमें एवरेज रिफंड 3,400 डॉलर से ज्यादा था.
अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने फाइलिंग सीजन को “एक शानदार टैक्स सीजन” बताया जो आसानी से चला और अमेरिकी लोगों को रिकॉर्ड रिफंड दिया.
बेसेंट के मुताबिक, लगभग 45 फीसदी फाइलर्स ने इन चार खास प्रावधानों-टिप्स पर कोई टैक्स नहीं, ओवरटाइम पर कोई टैक्स नहीं, सीनियर सिटीजन के लिए बढ़ी हुई कटौती और अमेरिका मेड कारों के लिए ऑटो लोन इंटरेस्ट पर टैक्स में राहत में से कम से कम एक का इस्तेमाल किया.
उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला प्रावधान ओवरटाइम इनकम पर छूट का था. उन्होंने कहा, “अगर आप ज्यादा घंटे काम करना चाहते हैं, तो आप अपने ज्यादा पैसे रख सकते हैं.”
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए डाटा से पता चला कि 2.5 करोड़ से ज्यादा फाइलर्स ने ओवरटाइम बेनिफिट का क्लेम किया, जिसमें एवरेज डिडक्शन लगभग 3,100 डॉलर था. 60 लाख से ज्यादा फाइलर्स ने नो-टैक्स-ऑन-टिप्स प्रोविजन का क्लेम किया, जिसमें एवरेज डिडक्शन 7,100 डॉलर था.
3 करोड़ से ज्यादा सीनियर सिटीजन ने एवरेज 7,500 डॉलर के एन्हांस्ड डिडक्शन का इस्तेमाल किया, जबकि 10 लाख से ज्यादा फाइलर्स ने अमेरिका में बनी गाड़ियों के लिए ऑटो लोन इंटरेस्ट पर टैक्स रिलीफ का क्लेम किया.
अधिकारियों के अनुसार, विस्तारित चाइल्ड टैक्स क्रेडिट का लाभ 3.4 करोड़ से अधिक परिवारों को मिला. साथ ही, टैक्स फाइलिंग को सरल बनाने के उद्देश्य से स्थायी रूप से दोगुनी की गई स्टैंडर्ड डिडक्शन का उपयोग 10.5 करोड़ से अधिक करदाताओं ने किया.
स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ट्रंपप्रशासन ने डिजिटल टैक्स सेवाओं का भी विस्तार किया है, जिससे इंटरनल रेवेन्यू सर्विस रिटर्न को अधिक कुशलता से प्रोसेस कर पा रहा है और करदाताओं को बेहतर सहायता मिल रही है.
व्हाइट हाउस ने इन टैक्स कट्स को लोगों की तक होम पे बढ़ाने और आर्थिक गतिविधियों को तेज करने की व्यापक कोशिश बताया. कैरोलीन लेविट ने कहा कि ये कदम इस विश्वास को दर्शाते हैं कि Government की तुलना में अमेरिकी नागरिक अपने पैसे को बेहतर तरीके से खर्च करना जानते हैं.
अधिकारियों ने इस विधेयक के विरोध की भी आलोचना करते हुए कहा कि अगर इस पैकेज को रोका जाता, तो आम परिवारों पर बड़े पैमाने पर टैक्स बढ़ोतरी हो सकती थी.
बेसेंट ने कहा कि शुरुआती संकेतों से बड़े आर्थिक फायदों का पता चला है, जिसमें ओवरटाइम काम में ज्यादा भागीदारी और कंज्यूमर खर्च में बढ़ोतरी शामिल है. उन्होंने आगे कहा कि एडमिनिस्ट्रेशन टैक्सपेयर्स को रेगुलर पे चेक में फायदा देखने के लिए विदहोल्डिंग को एडजस्ट करने के लिए बढ़ावा दे रहा है.
एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि लाखों परिवारों ने बच्चों के लिए नए “ट्रंप अकाउंट्स” के लिए भी साइन अप किया है. नए ट्रंप अकाउंट्स बचत और वित्तीय जानकारी को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है.
–
केके/वीसी