
New Delhi, 20 अप्रैल . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर जानकारी दी कि 24 घंटे, सातों दिन दिल्ली को बदलने का कार्य निरंतर जारी है.
रेखा गुप्ता ने social media पर लिखा कि Government ग्राउंड पर है, निगरानी भी कर रही है, और कार्यों को गति भी दे रही है. उन्होंने लिखा कि हर निर्णय, हर प्रयास और हर पहल का एक ही लक्ष्य है: विकसित दिल्ली का निर्माण. हम संकल्प के साथ, गति के साथ और परिणाम के साथ आगे बढ़ रहे हैं.
एक दिन पहले 19 अप्रैल को उन्होंने ‘दिल्ली सेमीकंडक्टर नीति’ का मसौदा तैयार करने का आदेश दिया था. उन्होंने कहा था कि यह पॉलिसी Prime Minister Narendra Modi के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन के अनुरूप है और India के सेमीकंडक्टर सेक्टर के विकास में दिल्ली की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगी.
Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा था कि सेमीकंडक्टर सेक्टर वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा है, और दिल्ली Government इसके संतुलित और व्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी फ्रेमवर्क पर काम कर रही है. यह पॉलिसी व्यापार करने में आसानी, इनोवेशन और इंडस्ट्री-आधारित इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय और गैर-वित्तीय, दोनों तरह के प्रोत्साहन देने की परिकल्पना करती है.
सीएम ने कहा था कि इस पॉलिसी से सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन के हाई-वैल्यू सेगमेंट में, विशेष रूप से डिजाइन, अनुसंधान और विकास, और एडवांस्ड पैकेजिंग के क्षेत्र में दिल्ली की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है. इससे फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनियों, स्टार्टअप्स, साथ ही एटीएमपी और ओएसएटी इकाइयों से निवेश आकर्षित होने की संभावना है.
रोजगार की संभावनाओं पर जोर देते हुए Chief Minister ने कहा था कि यह पॉलिसी चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर अनुसंधान और एडवांस्ड पैकेजिंग जैसे क्षेत्रों में उच्च-गुणवत्ता वाले रोजगार के अवसर पैदा करेगी. इसका उद्देश्य लक्षित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, इंटर्नशिप और इंडस्ट्री-एकेडेमिया साझेदारी के माध्यम से कौशल विकास को बढ़ावा देना भी है.
–
एसडी/पीएम