
रांची, 14 अप्रैल . Jharkhand मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की सांसद महुआ माझी ने बिहार के Chief Minister पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भाजपा पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने क्षेत्रीय दलों से अपील की है कि भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है.
रांची में से बातचीत में सांसद महुआ माझी ने कहा कि भाजपा का यही चाल-चरित्र शुरू से देखने को मिल रहा है. जिस भी क्षेत्रीय पार्टी ने भाजपा पर भरोसा किया और उसके साथ गठबंधन किया, उसका अस्तित्व लगभग खत्म कर दिया गया.
महुआ माझी ने Odisha का जिक्र करते हुए कहा कि आपने Odisha में बीजेडी को देखा. बीजेडी ने भाजपा को समर्थन दिया, लेकिन भाजपा ने उनके साथ विश्वासघात किया. उनके कई सांसदों को इस्तीफा दिलाकर अपनी पार्टी में शामिल करा लिया. बिहार में जनादेश नीतीश कुमार को मिला था, लेकिन उन्हें राज्यसभा भेजकर निष्क्रिय करने की कोशिश की जा रही है. भाजपा अपना Chief Minister बनाएगी. यह तो सीधे तौर पर जनता के जनादेश का अपमान है.
महिला आरक्षण बिल पर महुआ माझी ने कहा कि समर्थन तो हमारा शुरू से ही था. जब यह बिल आया, उससे पहले भी हमने बार-बार महिला आरक्षण की मांग की थी. 2024 के Lok Sabha चुनाव से पहले नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान विशेष सत्र बुलाकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया. उस समय सभी महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई थी कि आगामी चुनावों में उन्हें आरक्षित सीटें मिलेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बाद में कहा गया कि यह आरक्षण 2029 में लागू होगा.
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर महुआ माझी ने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज में न्याय की बात सबसे पहले बाबा साहेब ने ही कही थी. आज शायद उन्हीं के प्रयासों का फल है कि महिलाएं इतना आगे बढ़ चुकी हैं. हम लोग कल दिल्ली जा रहे हैं, जहां महिला आरक्षण बिल से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी.
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया. सम्राट चौधरी अब बिहार के अगले Chief Minister होंगे. उनके दिशा निर्देश में अब बिहार की डबल इंजन की Government चलेगी.
–
डीकेएम/वीसी