
जींद, 16 जुलाई . हाइड्रोजन ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर Chief Minister नायब सैनी के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली की प्रतिक्रिया सामने आई है.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजीव जेटली ने कहा कि हाइड्रोजन की कल्पना विकसित देश भी नहीं कर पाए हैं. जो कुछ देश हाइड्रोजन ट्रेन संचालित कर रहे हैं, ट्रेनों की लेंथ भी काफी छोटी है. Prime Minister मोदी के विजन से आज दुनिया की सबसे बड़ी हाइड्रोजन ट्रेन चलाने जा रहे हैं. भविष्य में इस ट्रेन के साथ तीन और लोगों के नाम लिए जाएंगे. Prime Minister Narendra Modi, Chief Minister नायब सैनी और अश्विनी वैष्णव का नाम लिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के विजन को Chief Minister नायब सैनी ने साकार करके दिखाया है. यह ट्रेन केवल जींद और सोनीपत के बीच में ट्रेन नहीं चलने वाली है बल्कि यह भविष्य के लिए चलने वाली है. इससे आने वाले वक्त में बड़ी क्रांति होगी. पीएम मोदी ने आने वाली पीढ़ियों की बुनियाद रखी है. इस हाइड्रोजन ट्रेन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का तोहफा दिया गया है.
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान को लेकर राजीव जेटली ने कहा कि उनको इसी हाइड्रोजन ट्रेन में बैठकर बोलते रहना चाहिए कि पटरी हमने बनाई थी. फायर सेफ्टी को लेकर सेफ्टी एसओपी काफी हाई-स्टैंडर्ड के हैं. वैज्ञानिक इस पर नजर बनाएं रखेंगे. इसीलिए लो ट्रैफिक जोन में इस ट्रेन को संचालित किया जाएगा. हर तरीके के पैरामीटर के सेट किया जाएगा. बहुत हाईलेवल पर इसको लेकर काम किया जा रहा है. मेरा मानना है कि बहुत जल्द हाइड्रोजन ट्रेन दिखाई देगी.
उन्होंने कहा कि इस ट्रेन की ओर दुनिया देख रही है. यह कोई चुनाव का विषय नहीं है बल्कि इस ट्रेन में से सभी यात्रा करेंगे. यह ट्रेन भविष्य के लिए और बच्चों के लिए है.
बता दें कि देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन Haryana में जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर के रूट पर चलेगी. Prime Minister Narendra Modi 17 जुलाई को जींद जंक्शन से इस पर्यावरण अनुकूल ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.
–
एसडी/पीएम