‘वंदे मातरम’ को लेकर सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वकील की प्रतिक्रिया

New Delhi, 17 अगस्त . कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वकील शुभ शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है.

से बातचीत करते हुए वकील शुभ शर्मा ने कहा, “15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में हमने एक घटना देखी और एक वीडियो भी देखा, जिसमें राष्ट्रगीत बजते समय सोनिया गांधी ने कुछ ऐसे इशारे किए जिनसे ऐसा लगा कि वह उसे रोकने या उस पर आपत्ति जताने की कोशिश कर रही थीं. राष्ट्रगीत सुनते या बजते समय वह असहज भी लग रही थीं. मैं हमेशा कहता रहा हूं, यह राष्ट्रगीत सिर्फ एक गाना नहीं है; यह हर भारतीय के दिल की भावनाओं का प्रतीक है. आजादी से पहले से ही यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक रहा है.”

वकील शुभ शर्मा ने कहा कि मेरी शिकायत में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का जिक्र किया गया है. मुझे जानकारी मिली है कि दिल्ली Police की ओर से जांच शुरू कर दी गई है. मेरी ओर से जब Police की वीडियो दिखाई गई तो उनको भी लगा कि यह जांच का विषय है, हालांकि म्यूटेड वीडियो है. इस मामले पर कांग्रेस की ओर से भी बयान सामने आ रहे हैं और भाजपा की ओर से भी बयान दिए जा रहे हैं. ‘वंदे मातरम’ का किसी भी Political पार्टी से कोई भी लेना-देना नहीं है; यह राष्ट्रगीत है.

शुभ शर्मा ने कहा कि अगर इसका अपमान किया जाता है तो एक्शन लेने बिल्कुल जायज है. एक वीडियो में राहुल गांधी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह इस गीत को नहीं गाएंगे. उसके बाद अगली वीडियो आती है, जिसमें यह गीत गाया जाता है. संसद में वंदे मातरम पर अच्छा खासा डिस्कशन हुआ है. कई लोगों की ओर से इसका समर्थन किया गया तो कई लोगों ने इसका विरोध किया है. ऐसे में उनको यह बात याद रखनी पड़ेगी कि यह राष्ट्रीय गीत किसी Political दल का नहीं है. इसके ऊपर लांछन नहीं लगाया जा सकता है.

–

एसडी/एएस

Leave a Comment