
New Delhi, 30 मई . आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला Sunday को Ahmedabad के Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) और Gujarat टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाएगा. आरसीबी ने पहले क्वालीफायर में जीटी को और जीटी ने दूसरे क्वालीफायर में Rajasthan रॉयल्स (आरआर) को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि जीटी का घरेलू मैदान होने के बाद भी फाइनल में आरसीबी का पलड़ा भारी रहेगा.
इरफान पठान ने जियोस्टार पर कहा, “Ahmedabad में घरेलू परिस्थितियों का फायदा Gujarat को मिलने के बावजूद, आरसीबी पलड़ा थोड़ा भारी है. फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई करने के बाद आरसीबी को आराम करने के लिए ज्यादा समय मिला है.”
उन्होंने कहा, “आरसीबी पूरी तरह संतुलित टीम नजर आती है. अगर आप उनकी तुलना Gujarat टाइटंस के खिलाड़ियों से करें, तो आरसीबी के पास ज्यादा फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी और ज्यादा अनुभवी मैच-विनर हैं. उनकी बल्लेबाजी में गहराई है, उनकी गेंदबाजी में विविधता है, और उनके पास ऐसे फील्डर हैं जो अहम रन बचा सकते हैं. इसके अलावा, उन्हें लंबे ब्रेक का फायदा भी मिला है, क्योंकि उन्होंने पहला क्वालीफायर जीतकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी. वे Ahmedabad में इंतजार कर रहे हैं और तैयारी कर रहे थे, जबकि जीटी को दूसरा क्वालीफायर खेलना पड़ा और उसे जीतना पड़ा.”
पठान ने कहा कि जीटी Narendra Modi स्टेडियम की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है और खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है, लेकिन रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी को हराना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. आरसीबी प्लेऑफ में जीटी को हरा चुकी है और एक बार फिर हराने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
आईपीएल 2026 में आरसीबी और जीटी 3 बार एक दूसरे से टकरा चुकी हैं. आरसीबी 2-1 से आगे चल रही है. लीग चरण का पहला मुकाबला आरसीबी ने 5 विकेट से जीता था, दूसरे मुकाबले को जीटी ने 4 विकेट से जीता. क्वालीफायर 1 में आरसीबी ने जीटी को 92 रन से हराया था. फाइनल में एक बार फिर आमने-सामने हो रही दोनों टीमों का मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है.
–
पीएके