
धुरी, 26 मई . केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब की आम आदमी पार्टी Government और Chief Minister भगवंत मान पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि Chief Minister भगवंत मान अपने चुनावी वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रहे हैं और राज्य की जनता अब Government से निराश हो चुकी है.
रवनीत सिंह बिट्टू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं किया गया.
उन्होंने कहा कि Government ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई बड़ा बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है.
बिट्टू ने कहा कि जब वह पहली बार धुरी पहुंचे थे, तब गांव के लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर अपनी समस्याएं बताई थीं. ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि उनके गांवों में पर्याप्त स्कूल शिक्षक नहीं हैं और कई जगहों पर बच्चों के लिए ठीक से कक्षाएं तक उपलब्ध नहीं हैं. शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर Government पूरी तरह असफल साबित हुई है.
उन्होंने दावा किया कि कई गांवों में लोग अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं, जो इस बात का संकेत है कि पंजाब Government जनता का विश्वास खो चुकी है.
उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने पंजाब की व्यवस्था को कमजोर कर दिया है. आने वाले समय में जनता इसका जवाब देने के लिए तैयार है.
उन्होंने कहा कि धुरी आम आदमी पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है और भगवंत मान इसी क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद Chief Minister बने. अब Chief Minister की Political पकड़ कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है और स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मजबूती से उभर रहे हैं.
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि अब राजनीति केवल हार-जीत तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि Government किसी भी कीमत पर अपने उम्मीदवारों को जिताने की कोशिश कर रही है.
–
एसएके/डीकेपी