रवि दुबे बनेंगे ‘लक्ष्मण’, अभिनेता ने बताया कैसे एक साल पहले ही मिल गया था ‘ईश्वरीय संकेत’

Mumbai , 27 फरवरी . Bollywood की बहुप्रतीक्षित और मेगा बजट वाली फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका को लेकर Actor रवि दुबे लंबे समय से चर्चा में बने हुए थे. हालांकि, उनकी पत्नी ने पूर्व में इस संबंध में कई संकेत दिए थे, लेकिन रवि ने इस पर चुप्पी साध रखी थी. अब Friday को Actor ने आधिकारिक रूप से फिल्म से जुड़ने की पुष्टि करते हुए पर्दे के पीछे की कहानी साझा की है.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने फिल्म में अपनी भूमिका से जुड़ी एक खास और आध्यात्मिक घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया, “लगभग एक साल पहले मुझे फिल्म ‘रामायण’ के लिए लॉक कर लिया गया था, लेकिन उससे ठीक एक साल पहले की एक घटना उनके लिए बहुत खास साबित हुई. उस समय मैं Lucknow में किसी फिल्म की शूटिंग के लिए गया था.”

उन्होंने बताया कि उस समय वे एक गोरिल्ला स्टाइल (गुप्त तरीके से) शूटिंग कर रहे थे, जिसमें वे बाइक पर सवार थे और उनकी हीरोइन उनके पीछे बैठी हुई थी. दोनों सड़क पर घूम रहे थे. एक पल में डायरेक्टर ने ‘कट’ कहा, तो उन्होंने बाइक पार्क कर दी और अगले निर्देश का इंतजार करने लगे. तभी रवि ने मुड़कर देखा कि पास में एक मंदिर है. यह लक्ष्मण का मंदिर था.

रवि ने बताया, “मंदिर देखकर मुझे हैरानी हुई क्योंकि मुझे पहले कभी नहीं पता था कि Lucknow को प्राचीन काल में लक्ष्मण पुरी कहा जाता था. वहां की मान्यता है कि भगवान राम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण को यह शहर सौंपा था. इस संयोग से मैं बहुत प्रभावित हो गया था. हालांकि, मैं मंदिर के अंदर दर्शन करने के लिए गया था. वहां भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की पौराणिक तस्वीर थी. मैंने वहां पर प्रार्थना की, बाहर आए और फोटो खींची. उस समय जिस शो की शूटिंग हो रही थी, इसमें मेरा किरदार लखन था (शो का नाम ‘लखन लीला भार्गव’ था).

उन्होंने इस संयोग को चमत्कार बताया. रवि ने कहा, “जब मुझे ‘रामायण’ में लक्ष्मण का रोल मिला, तो मुझे यह पुरानी तस्वीर याद आई थी और मेरे सच में रोंगटे खड़े हो गए थे क्योंकि उस मंदिर में दर्शन के ठीक एक साल बाद, मुझे यह रोल मिला; मेरे लिए तो यह भगवान का संकेत है.”

एनएस/एएस

Leave a Comment