अंशुला कपूर की शादी में ‘तूने मारी एंट्रियां’ से रणवीर-अर्जुन ने लूटी महफिल, एलनाज नौरोजी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

Mumbai , 16 जुलाई . Actress एलनाज नौरोजी ने Wednesday को social media पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया. यह वीडियो अर्जुन कपूर की बहन और social media इन्फ्लुएंसर अंशुला कपूर की शादी के जश्न का है, जिसमें रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म ‘गुंडे’ के मशहूर गाने ‘तूने मारी एंट्रियां’ का आइकॉनिक सीन दोबारा करते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर डांस फ्लोर के दोनों सिरों से दौड़ते हुए एक-दूसरे की तरफ आते हैं और बिल्कुल सही टाइमिंग के साथ शानदार चेस्ट बंप करते हैं. इसके बाद दोनों Actor नाटकीय अंदाज में जोश के साथ डांस करते हुए ‘तूने मारी एंट्रियां’ के अपने यादगार स्टेप्स को दोहराते हैं. दोनों की शानदार केमिस्ट्री और ऊर्जा ने मेहमानों के साथ-साथ social media यूजर्स का भी दिल जीता.

इस वीडियो को शेयर करते हुए एलनाज नौरोजी ने लिखा, “जब मैं अपने फोन में एक तस्वीर ढूंढ रही थी, तब मुझे यह वीडियो मिल गया.” उन्होंने पोस्ट में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर दोनों को टैग भी किया. बाद में अर्जुन कपूर ने भी इस वीडियो को अपनी social media स्टोरी पर दोबारा शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, “क्रेडिट आपकी सिनेमैटोग्राफी को भी मिलना चाहिए.”

‘तूने मारी एंट्रियां’ साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुंडे’ का सुपरहिट गाना है. इस फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि प्रियंका चोपड़ा और दिवंगत Actor इरफान खान भी अहम किरदारों में नजर आए थे.

यह वायरल वीडियो अंशुला कपूर के शादी समारोह का है. शादी के कॉकटेल समारोह में मशहूर गायक हिमेश रेशमिया ने अपने सुपरहिट गानों से समां बांधा और सभी मेहमान उनके चार्टबस्टर गीतों पर झूमते दिखाई दिए.

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी 6 जुलाई को हुई थी, जबकि 7 जुलाई को Mumbai में भव्य वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया गया. इस रिसेप्शन में Bollywood की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. जैकी श्रॉफ, रेखा, बॉबी देओल समेत फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियों ने समारोह में पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं.

–

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment