
Mumbai , 19 दिसंबर . Bollywood Actor रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है. कपल ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह के मौके पर प्रेग्नेंसी की खबरों को फैंस के साथ शेयर किया था.
अब Actor ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई बेहद प्यारे और खास तरीके से दी है.
Actor रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ दिख रहे हैं. फोटो में Actor ने लिन के बेबी बंप पर हाथ रखा है. फोटो में बेबी बंप साफ दिख रहा है. पत्नी पर ढेर सारा प्यार लुटाते हुए रणदीप ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन की घाणी ए छिकमा बधाई डार्लिंग. जैसे ही तुम मां बनने के इस खूबसूरत नए पड़ाव में कदम रख रही हो, मैं तुम्हारी ताकत, तुम्हारी खूबसूरती और तुम्हारे बेपनाह प्यार को देखकर पहले से ही हैरान हूं. तुम्हें यह सब करते हुए देखकर मुझे तुमसे फिर से प्यार हो जाता है. यह तुम्हारे लिए, हमारे लिए, और उस जादू के लिए जो हम साथ मिलकर बना रहे हैं, जन्मदिन मुबारक हो.”
Actor के पोस्ट पर यूजर्स भी प्यार लुटा रहे हैं और हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं. बता दें कि 29 नवंबर को फोटो शेयर कर Actor ने नन्हें मेहमान के आने की खुशखबरी दी थी. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “दो साल का प्यार, रोमांच, और अब… लिटिल वाइल्ड वन ऑन द वे.”
बता दें कि Actor रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुरी मैतेई रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी. दोनों ने परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों के बीच शादी की रस्मों को पूरा किया था. कपल की पहली मुलाकात 2011 में नसीरुद्दीन शाह के थिएटर में हुई थी. वहां दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई. वे थिएटर में लिन के सीनियर थे और बहुत मदद भी करते थे और उनके अच्छे व्यवहार के कारण ही लिन भी उन्हें पसंद करने लगी. रणदीप और लिन ने शादी से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था. हालांकि कल्चर अलग होने की वजह से परिवार काफी समय तक शादी के खिलाफ था, लेकिन परिवार को मनाने के बाद कपल ने शादी कर ली.
–
पीएस/एएस