रांची पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बरामद किए 50 मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

रांची, 21 दिसंबर . रांची Police ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत विभिन्न इलाकों से गुम हुए करीब 50 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के आधार पर मोबाइल की लोकेशन का पता लगाया गया, जिसके बाद Police की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए इन्हें बरामद किया. बरामद मोबाइल फोन Sunday को थाना परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए.

मोबाइल वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में सिटी एसपी पारस राणा, थानेदार सह इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, और अन्य Police पदाधिकारी उपस्थित रहे.

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि शहर में अलग-अलग समय और स्थानों से लोगों के मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें मिल रही थीं. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए Police ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत विशेष अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी विश्लेषण किया गया, जिसमें आईएमईआई नंबर और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई.

उन्होंने बताया कि तकनीकी जानकारी के आधार पर Police की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था, जिन्हें विभिन्न इलाकों में भेजकर मोबाइल फोन बरामद करने का जिम्मा सौंपा गया. अभियान के दौरान Police को करीब 50 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली है.

सिटी एसपी ने आगे बताया कि बरामद मोबाइल फोन की विधिवत जांच की गई. गुम हुए मोबाइल धारकों द्वारा उपलब्ध कराए गए कागजात, पहचान पत्र और तकनीकी विवरण का मिलान करने के बाद पहले चरण में 25 लोगों को उनके मोबाइल फोन सौंप दिए गए हैं. शेष मोबाइल फोन की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें भी उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया जाएगा.

Police अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत आगे भी यह अभियान जारी रहेगा, ताकि चोरी गए या गुम हुए मोबाइल को बरामद कर उन्हें वापस किया जा सके.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment