रांची वनडे: फैंस को टीम इंडिया से जीत की उम्मीद, मगर साउथ अफ्रीका को नहीं आंक रहे कमतर

अमृतसर, 30 नवंबर . India और साउथ अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में Sunday को वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. भारतीय फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतेगी, हालांकि ये फैंस साउथ अफ्रीका को कमतर नहीं आंक रहे हैं.

दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज के शुरुआती मैच से पहले अमृतसर से क्रिकेट फैन भरत शर्मा ने से कहा, “मैं इस मुकाबले में अपने दो पसंदीदा खिलाड़ियों, रोहित शर्मा और विराट कोहली को लंबे समय के बाद एक साथ खेलते हुए देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं. हालांकि India हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से हार गया था, लेकिन घरेलू मैदान पर मैं यह वनडे सीरीज को लेकर उत्सुक हूं. मैंने उनको देखकर ही खेलना शुरू किया है. मैं अर्शदीप सिंह को भी इस मुकाबले में खेलते देखना चाहता हूं. यकीनन यह एक रोमांचक मैच होगा.”

साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया है, लेकिन फैंस का मानना है कि टीम इंडिया वनडे फॉर्मेट में शानदार वापसी करेगी. भरत शर्मा ने कहा, “साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में India को India में शिकस्त दी. यह आसान नहीं था. साउथ अफ्रीकी के टेंबा बावुमा ने शानदार कप्तानी की, लेकिन वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया काफी मजबूत है.”

एक अन्य फैन ने कहा, “इस टीम में कुछ पुराने और कुछ नए खिलाड़ी हैं. किसी भी सीरीज में नए अध्याय शुरू होते हैं. भारतीय टीम इस सीरीज में साउथ अफ्रीका को कड़ी चुनौती देगी. India की बल्लेबाजी बेहद मजबूत है, लेकिन जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की बॉलिंग कमजोर नजर आती है. हम हिंदुस्तानी हैं. हम चाहते हैं कि टीम इंडिया ही इस मुकाबले को अपने नाम करे.”

Patna के एक युवा क्रिकेट प्रेमी ने कहा, “यकीनन India ही जीतेगा. हमें विराट कोहली और रोहित शर्मा से शानदार फॉर्म की उम्मीद है. इस मैच में वह शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं. हमें उम्मीद है कि यह मैच टीम इंडिया जीतेगी.”

छत्तीसगढ़ स्थित बलरामपुर के रहने वाले अमित जायसवाल ने कहा, “Sunday को भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल की कप्तानी में खेलेगी. मुझे लगता है कि India इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करेगा. इस टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों के होने से भारतीय टीम बहुत मजबूत दिख रही है.”

आरएसजी/वीसी

Leave a Comment