
रांची, 10 फरवरी . रांची की सड़कों पर Tuesday को एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदने की कोशिश की. कार चालक ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी. इस दौरान कुछ राहगीरों को चोटें आईं. हालात अनियंत्रित हो गए तो बेकाबू कार को रोकने के लिए Police को नौ राउंड फायरिंग करनी पड़ी.
कार चला रहा इश्तेयाक नामक युवक Police की फायरिंग में घायल हुआ है, जिसे हिरासत में लेते हुए इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है.
बताया गया कि शहर के कचहरी इलाके में Tuesday सुबह ट्रांसजेंडर समुदाय और कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई. इस हिंसक झड़प में एक ट्रांसजेंडर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की Police मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.
इसी दौरान विवाद में शामिल कुछ युवक एक कार में सवार होकर मौके से फरार होने लगे. आरोप है कि युवकों ने तेज रफ्तार कार से गाड़ियों में टक्कर मारी, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. Police ने तेज रफ्तार कार का लगभग 10 किलोमीटर तक पीछा किया. कटहल मोड़ स्थित बास्की गांव के पास घेराबंदी कर कार को रोकने की कोशिश की गई तो चालक ने Policeकर्मी को रौंदने की कोशिश की.
ऐसे में Police ने कुल 9 राउंड फायरिंग की और इसके बाद वाहन को रोका जा सका. इस कार्रवाई में इश्तियाक नामक युवक गोली लगने से घायल हो गया. घायल इश्तियाक को हिरासत में लेकर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.
Police ने मौके से कार को जब्त कर लिया है. प्रारंभिक जांच में इश्तियाक को घटना का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, जबकि अन्य युवकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
–
एसएनसी/एसके