
मिर्जापुर, 1 जुलाई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के रामपुर और रामपुरी चाकू को लेकर दिए गए बयान का महंत योगानंद गिरि ने समर्थन किया. उन्होंने कहा कि Chief Minister योगी का बयान पूरी तरह सार्थक है और रामपुर में अपराध पर नियंत्रण और विकास के संबंध में उनके प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए.
महंत योगानंद गिरि ने से बातचीत में कहा कि रामपुर की पहचान लंबे समय तक रामपुरी चाकू के नाम से रही है. रामपुरी चाकू केवल एक उत्पाद नहीं था; यह रामपुर के लोगों के लिए रोजगार और व्यवसाय का प्रमुख माध्यम हुआ करता था. यह चाकू पूरे देश में बिक्री के लिए भेजा जाता था और इससे बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका जुड़ी हुई थी. Samajwadi Party के शासनकाल में रामपुरी चाकू का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हुआ. जो चाकू कभी रोजगार का साधन था, वही समय के साथ रामपुर के लिए अभिशाप बन गया. इसी के दम पर अपराध, जमीनों पर कब्जा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियां बढ़ीं, जिससे रामपुर का आम जनमानस लंबे समय तक परेशान रहा.
महंत योगानंद गिरि ने कहा कि 2017 के बाद रामपुर की स्थिति में बदलाव देखने को मिला है. अब रामपुर एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है, जहां रोजगार, व्यवसाय, सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण दिखाई देता है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रामपुर को विकास की दिशा में आगे ले जाने का प्रयास किया गया है.
Chief Minister योगी के बयान की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम ने रामपुर में व्याप्त अपराध को समाप्त करने की दिशा में काम किया, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए और जिले को औद्योगिक पहचान दिलाने का प्रयास किया. आज का रामपुर पहले के रामपुर से अलग दिखाई देता है और यह बदलाव Government के प्रयासों का परिणाम है.
महंत योगानंद गिरि ने आगे कहा कि केवल रामपुर ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के कई ऐसे जिले थे जहां कभी अपराध का बोलबाला था. आज प्रदेश ‘उत्तम प्रदेश’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर व्यापार का विस्तार हो रहा है, नए व्यापारिक संसाधन विकसित किए जा रहे हैं और विभिन्न प्रकार के उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं. इससे प्रदेश की जनता के बीच प्रसन्नता और खुशहाली का वातावरण देखने को मिल रहा है.
–
पीएसके