
Patna, 21 मार्च . असम समेत देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित में चुनाव की घोषणा हो चुकी है, जिसको लेकर Political बयानबाजी तेज है. प्रियंका गांधी को असम का प्रभारी बनाया गया है, जिसके बावजूद वहां कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ रहे हैं. इस बीच बिहार Government के कृषि मंत्री और भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने Saturday को कांग्रेस पर निशाना साधा.
रामकृपाल यादव ने से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “कांग्रेस के अंदर कुछ नहीं बचा है. पार्टी पूरी तरह से डूब चुकी है. कांग्रेस खत्म हो चुकी है. ऐसे में अब कांग्रेस में कोई नहीं रहेगा. लोग अपना भविष्य खतरे में क्यों डालेंगे? कांग्रेसी कार्यकर्ता और विधायक सतर्क हो गए, जिसके कारण वे पार्टी छोड़ रहे हैं.”
उन्होंने पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी द्वारा राज्य की एससी/एसटी महिलाओं को 1700 रुपए मासिक सहायता देने पर घेरा. भाजपा मंत्री ने कहा, “अब तक ममता बनर्जी कहां पर थी? ममता बनर्जी को एससी-एसटी अभी याद क्यों आ रहा है. उन्होंने लोगों का दोहन किया है और गरीबों का शोषण किया है, उन्हें लूटने का काम किया है. ममता बनर्जी कुछ भी कह लें, लेकिन लोग अब उन पर विश्वास नहीं करेंगे.”
वहीं दूसरी तरफ राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के हाथ में असम चुनाव का कमान होने के बावजूद पार्टी नेताओं द्वारा पार्टी छोड़े जाने की बात को गलत बताया. उन्होंने कहा, “जो जाने वाले हैं, उन्हें कौन रोक सकता है. लेकिन बहुत से अच्छे लोग कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर हमारे साथ जुड़ रहे हैं. जो लोग भी नकारात्मकता फैला रहे हैं, वो बेबुनियाद है.”
चुनाव आयोग ने 15 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल और असम समेत देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की घोषणा की है. पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में, 23 और 29 अप्रैल को मतदान होंगे. वहीं असम की 126 सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान है, जबकि सभी राज्यों के नतीजे एक साथ 4 मई को सामने आएंगे.
–
एससीएच/वीसी