राहुल गांधी की भविष्यवाणी पर रामदास आठवले का तंज, ‘2029 में भी नरेंद्र मोदी ही बनेंगे प्रधानमंत्री’

Mumbai , 24 मई . केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने Prime Minister Narendra Modi के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ दर्ज First Information Report , Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाजपा Government को लेकर दिए गए बयान और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार Prime Minister मोदी के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते रहते हैं, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि वह केवल एक पार्टी के नेता नहीं, बल्कि पूरे देश के Prime Minister हैं.

उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितनी आलोचना करे या अपमानजनक भाषा का प्रयोग करे, केंद्र Government विकास और प्रगति के एजेंडे पर लगातार काम करती रहेगी. Prime Minister मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और Government का फोकस जनता के उत्थान और विकास पर कायम रहेगा.

आठवले ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी सोच और नजरिए से भविष्य की कल्पना कर रहे हैं, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां अब तक सही साबित नहीं हुई हैं. वर्ष 2019 में कांग्रेस को केवल 44 सीटें मिली थीं, तब भी राहुल गांधी ने Prime Minister मोदी को सत्ता से हटाने की बात कही थी, लेकिन भाजपा ने पीएम मोदी के नेतृत्व में 303 सीटें जीतकर मजबूत Government बनाई थी. 2024 के Lok Sabha चुनाव में भी राहुल गांधी ने कई यात्राएं निकालीं और लगभग सभी विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ एकजुट हुए, इसके बावजूद एनडीए Government सत्ता में लौटी.

उन्होंने कहा कि भाजपा की सीटें कुछ कम जरूर हुईं, लेकिन पार्टी ने कभी बोगस वोटिंग जैसे आरोप नहीं लगाए. उन्होंने राहुल गांधी पर लगातार बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि वर्ष 2029 में भी Narendra Modi ही देश के Prime Minister बनेंगे.

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के उस बयान पर भी रामदास आठवले ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि पहले उन्हें लगता था कि भाजपा की जीत के पीछे Prime Minister और केंद्रीय गृह मंत्री हैं, लेकिन अब उन्हें लगता है कि इसके पीछे राहुल गांधी हैं.

आठवले ने कहा कि Prime Minister मोदी और अमित शाह मजबूत इच्छाशक्ति वाले नेता हैं, जबकि राहुल गांधी लगातार अपनी Political भूमिका बदलते रहते हैं. तमिलनाडु में कांग्रेस ने डीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और पांच सीटें जीतीं, लेकिन टीवीके नेता विजय को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं. आठवले ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने डीएमके से विश्वासघात करते हुए टीवीके के साथ मिलकर Government बना ली.

एएसएच/एबीएम

Leave a Comment