राम मंदिर फंड में कथित गड़बड़ी मामले में दोषियों को मिलेगी सजा: रामदास अठावले

Lucknow, 14 जून . Union Minister रामदास अठावले ने Sunday को राम मंदिर फंड में कथित गड़बड़ी की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी), Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ social media पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.

राम मंदिर फंड में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए गठित एसआईटी और विपक्ष की ओर से रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच की मांग पर अठावले ने कहा कि विपक्ष ऐसी मांगें करता रहता है. एसआईटी का गठन हुआ है और वह इस मामले की छानबीन करेगी. जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें सजा मिलेगी.

वहीं, Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के बारे में social media पर की गई अभद्र टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए Union Minister ने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव Samajwadi Party के अध्यक्ष हैं. उनकी पार्टी सत्ता में भी रही है. मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया और राम मनोहर लोहिया की विचारधारा से उनकी पार्टी आगे चली. अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के Chief Minister भी रहे हैं. उनकी बेटी के बारे में अभद्र टिप्पणी करना ठीक नहीं है. ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए.

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित Political दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर अठावले ने कहा कि लोकतंत्र में हर Political दल को अपनी बात जनता तक पहुंचाने और चुनाव लड़ने का अधिकार है.

उन्होंने कहा कि हर पार्टी को शंखनाद करने का अधिकार है. वर्ष 2027 के फरवरी-मार्च में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं. हर दल को अपने उम्मीदवार खड़े करने का अधिकार है. ओवैसी हैदराबाद से Lok Sabha सांसद हैं और उनकी अपनी पार्टी है. उन्हें उम्मीदवार उतारने और प्रचार करने का पूरा अधिकार है. इसलिए उनका उत्तर प्रदेश आना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है.

पीएसके

Leave a Comment