
बलिया, 19 जून . सुभासपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश Government के मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा Samajwadi Party के 20-25 सांसदों के टूटकर भाजपा में शामिल होने के दावे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सलेमपुर Lok Sabha सीट से Samajwadi Party के सांसद रामाशंकर राजभर ने ओम प्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोला और उनके दावों को पूरी तरह निराधार बताया.
रामा शंकर राजभर ने से कहा कि देश ओपी राजभर के दावों की सच्चाई पहले ही देख चुका है.
उन्होंने कहा, “इन्होंने दावा किया था कि योगी आदित्यनाथ भीख मांगेंगे, क्या वह सच हुआ? उन्होंने यह भी कहा था कि Prime Minister Narendra Modi और अमित शाह से बड़ा झूठा कोई नहीं है, क्या उसका कोई परिणाम निकला? उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी की वजह से Samajwadi Party चुनाव जीती, जबकि हकीकत यह है कि वे खुद Samajwadi Party के सहारे जीते थे.”
सपा सांसद ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर अपनी पार्टी तक को संभाल नहीं पाए. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के पांच में से तीन विधायक पहले ही उनका साथ छोड़ चुके हैं और दो अन्य भी जल्द अलग हो सकते हैं.
उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति अपनी पार्टी नहीं बचा पाया, वह Samajwadi Party पर सवाल उठा रहा है. Samajwadi Party कोई टूटने वाली पार्टी नहीं है.”
रामाशंकर राजभर ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर कोई बड़ी Political टूट होने वाली है तो वह भाजपा में होगी. उन्होंने दावा किया कि आचार संहिता लागू होने दीजिए, भाजपा के कई सांसद और विधायक Samajwadi Party में शामिल होंगे.
सपा सांसद ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की Government बनने जा रही है और Samajwadi Party पूरी मजबूती के साथ सत्ता में वापसी करेगी.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ओपी राजभर भाजपा के इशारे पर काम करते हैं और उनके बयानों का कोई Political महत्व नहीं है. वहीं, मानसून सत्र में केंद्र Government द्वारा संविधान संशोधन विधेयक लाए जाने की चर्चाओं पर भी रामा शंकर राजभर ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण विधेयक के बहाने अपने मुताबिक परिसीमन लागू करना चाहती है.
उन्होंने दावा किया कि BJP MPों को दबाव में लेने, खरीदने और जांच एजेंसियों का डर दिखाने की राजनीति कर रही है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट कहा कि विपक्ष ऐसे किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देगा.
–
वीकेयू/पीएम