विजाग स्टील प्लांट हादसे में 8 लोगों की मौत पर रामचंद्र राव ने जताया दुख, जांच की मांग

हैदराबाद, 8 जून . विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. इस हादसे पर तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने दुख जताते हुए जांच की मांग की.

समाचार एजेंसी से Tuesday को खास बातचीत में रामचंद्र राव ने कहा कि विजाग ब्लास्ट में आठ लोगों की मौत पर हम संवेदना व्यक्त करते हैं. यह एक दुर्घटना है जिसकी जांच होनी चाहिए. ऐसे हादसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं. अधिकारियों और कामगारों को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित सुरक्षा उपाय अपनाने चाहिए. साथ ही, मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिए जाने की उम्मीद है.

बता दें कि Monday को Prime Minister Narendra Modi ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है. साथ ही, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे.

Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) ने इस संबंध में एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए हादसे से दुखी हूं. जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं. घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रहा है. Prime Minister राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए की मुआवजा राशि दी जाएगी. घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे.”

बता दें कि विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में Monday को पिघला हुआ स्टील ले जा रही एक लैडल में विस्फोट होने से आठ कर्मचारियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. यह हादसा उस वक्त हुआ जब बहुत ज्यादा तापमान पर स्टील ले जा रही लैडल में विस्फोट के बाद बड़ी मात्रा में पिघला हुआ स्टील लीक हो गया.

अधिकारियों के अनुसार, पिघला हुआ लोहा बहुत ज्यादा गर्म था, जिसका तापमान लगभग 1,500 डिग्री सेल्सियस था.

प्रदेश के Chief Minister एन चंद्रबाबू नायडू ने मुख्य सचिव साई प्रसाद, राज्य Government के अधिकारियों और विशाखापत्तनम के जिला कलेक्टर के साथ विशाखा स्टील प्लांट हादसे की समीक्षा की. जिला कलेक्टर ने Chief Minister को हादसे, घायलों को दी जा रही चिकित्सा सुविधा और मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी. इस दौरान Chief Minister चंद्रबाबू ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि घायलों को बेहतर इलाज मिले.

पीएसके

Leave a Comment