राम मनोहर लोहिया की गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता आज भी करती है प्रेरित: पीएम मोदी

New Delhi, 23 मार्च . Prime Minister Narendra Modi ने Monday को ‘सप्त क्रांति’ के सूत्रधार, प्रखर समाजवादी चिंतक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने कहा कि राम मनोहर लोहिया उत्कृष्ट विचारक और सामाजिक न्याय की प्रमुख आवाजों में से एक थे. गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है.

Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. वे एक बहुआयामी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध लोगों को लामबंद करने में और उसके बाद 1947 के उपरांत India की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वे एक उत्कृष्ट विचारक और सामाजिक न्याय की प्रमुख आवाजों में से एक थे. गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है. लैंगिक समानता और सहभागी शासन पर उनके विचार भी उतने ही उल्लेखनीय हैं.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राम मनोहर लोहिया की जयंती पर समाज में उनके योगदान को याद किया. उन्होंने लिखा, “राम मनोहर लोहिया आजादी के आंदोलन से लेकर समाज सुधार तथा गरीबों, वंचितों के लिए आजीवन समर्पित रहे. समानता, शिक्षा और स्वभाषा के लिए कटिबद्ध राम मनोहर लोहिया जी सामाजिक जीवन में शुचिता के आदर्श बने.”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राम मनोहर लोहिया को नमन करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. लोहिया जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन वंचितों को सशक्त बनाने और सशक्त India के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया. शिक्षा, सामाजिक समानता और Political शुचिता पर आधारित उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणीय हैं.”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, “राष्ट्र की सेवा और समाज के शोषित-वंचित वर्ग के उत्थान एवं सामाजिक न्याय की दिशा में आपके द्वारा किए गए कार्य हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे.”

राम मनोहर लोहिया को याद करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “देश में सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के लिए उनके विचार और संघर्ष हम सभी के लिए मार्गदर्शक की भूमिका अदा करते हैं.”

Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने भी राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उनके योगदान को याद किया. उन्होंने लिखा, “लोहिया जी ने समानता, सामाजिक न्याय और जनभागीदारी के मूल्यों को जीवनभर जीया व अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग दिखाया. उनके विचार आज भी एक सशक्त, समावेशी और न्यायपूर्ण India के निर्माण में हमारी प्रेरणा बने हुए हैं.”

कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें याद किया है. उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव, Rajasthan के Chief Minister भजन लाल शर्मा, Haryana के सीएम नायब सिंह सैनी और उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि दी.

डीसीएच/

Leave a Comment