राकेश बेदी को मिला ‘स्क्रॉल ऑफ ऑनर’ सम्मान, अभिनेता ने जताया आभार

Mumbai , 20 दिसंबर . हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके Actor राकेश बेदी हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आए हैं. हाल ही में Actor को आईटीए की तरफ से ‘स्क्रॉल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया.

Actor को यह पुरस्कार टीवी जगत में लंबे समय से किए गए बेहतरीन काम और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए दिया गया है. उन्होंने इसकी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे अवॉर्ड लिए हुए हैं. उन्होंने तस्वीर शेयर कर इसे कैप्शन दिया, “भारतीय टेलीविजन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए आईटीए की तरफ से ‘स्क्रॉल ऑफ ऑनर’ पुरस्कार दिया गया है.”

Actor की पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही हैं. वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

राकेश बेदी को उनकी बहुमुखी प्रतिभा, विशेषकर उनकी कॉमिक टाइमिंग और हास्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता है, लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं, जिससे वे दर्शकों के पसंदीदा बन गए हैं. उन्होंने एफटीआईआई से ग्रेजुएशन की और फिर मनोरंजन जगत में कदम रखा था.

उन्होंने ‘चश्मे बद्दूर’, ‘ये जो है जिंदगी’, और ‘श्रीमान श्रीमती’, और हाल ही में ‘भाभी जी घर पर हैं’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे शो में काम किया है. उन्होंने फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ से करियर की शुरुआत की थी. इसी के साथ ही उन्होंने ‘मसाज’ में 24 किरदार निभाए और ‘बीवी ओ बीवी’ और ‘पत्ते खुल गए’ जैसे कई सफल नाटक लिखे और निर्देशित किए.

Actor ने टीवी सीरियल श्रीमान-श्रीमती में दिलरुबा का किरदार निभाया था और इसके बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. Actor ने बतौर निर्देशक और लेखक के रूप में भी काम किया है. इन्होंने पॉडकास्ट सीरीज ‘मेरा वो मतलब नहीं था’ का निर्देशन और लेखन किया.

Actor ने हाल ही में थ्रिलर स्पाई फिल्म ‘धुरंधर’ में Pakistan के लयारी में जमील जमाली नाम के एक राजनेता का किरदार निभाया है. इस किरदार से Actor ने हर किसी को चौंका दिया है.

एनएस/डीकेपी

Leave a Comment