
Mumbai , 11 जून . Actor अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. अब एक बार फिर यह जोड़ी नए प्रोजेक्ट ‘प्रीतम और पेड्रो’ के जरिए साथ आ रही है. इस खास मौके पर अरशद वारसी ने राजकुमार हिरानी के साथ अपने रिश्ते, अपने करियर पर उनके प्रभाव और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर से खुलकर बात की.
से बात करते हुए अरशद वारसी ने कहा, ”’प्रीतम एंड पेड्रो’ मेरे लिए सिर्फ एक और प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि इससे कई भावनाएं जुड़ी हुई हैं. मुझे राजकुमार हिरानी के साथ काम करना हमेशा से बेहद पसंद रहा है. वह उन लोगों में से हैं जिन्होंने मेरे करियर को संवारने में बड़ी भूमिका निभाई. एक तरह से उन्होंने मेरे करियर की शुरुआत करवाई थी और बाद में जब मुझे नए मौकों की जरूरत थी, तब भी हिरानी ने मेरा साथ दिया. यही वजह है कि मैं हमेशा उनके प्रति आभार महसूस करता हूं.”
से बातचीत के दौरान अरशद ने एक बेहद दिलचस्प और भावुक किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया, ”इस प्रोजेक्ट में काम करते समय मुझे बार-बार एक बात याद आती रही कि जिस छोटे बच्चे (वीर हिरानी) को मैंने कभी अपनी गोद में खिलाया था, आज उसी के साथ मैं कैमरे के सामने एक्टिंग कर रहा हूं हैं. मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि समय इतनी तेजी से बीत जाएगा और एक दिन ऐसा आएगा जब उस बच्चे के साथ पर्दे पर नजर आऊंगा.”
अपने किरदार पेड्रो के बारे में बात करते हुए अरशद ने कहा कि यह उनके करियर के सबसे अनोखे किरदारों में से एक है. उन्होंने कहा, ”पेड्रो एक ऐसा इंसान है जिसकी सोच, व्यवहार और व्यक्तित्व आम लोगों से काफी अलग है. वास्तविक जीवन में मुझे अभी तक पेड्रो जैसा कोई व्यक्ति नहीं मिला. दर्शकों को जब यह किरदार देखने का मौका मिलेगा, तब वे समझ पाएंगे कि आखिर यह भूमिका इतनी खास क्यों है. इस किरदार को निभाने का अनुभव बेहद मजेदार और चुनौतीपूर्ण था.”
अरशद वारसी अगले एक महीने के अंदर तीन बड़े प्रोजेक्ट्स के जरिए दर्शकों के सामने आने वाले हैं. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ”मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानता हूं. एक कलाकार के लिए इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है कि उसकी मेहनत एक साथ कई रूपों में दर्शकों तक पहुंचे. मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक मेरे अलग-अलग किरदारों को किस तरह स्वीकार करते हैं और उन पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं.”
उन्होंने खास तौर पर ‘धमाल 4’ का जिक्र करते हुए कहा, ”अपने पुराने किरदार के साथ वापसी करना मेरे लिए किसी घर वापसी जैसा है. ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी मेरे दिल के बेहद करीब है. आदि और मानव जैसे किरदारों ने सालों से लोगों को हंसाया है और जीवन में खुशियां भरी हैं. ऐसे में इसका हिस्सा बने रहना मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है.”
गौरतलब है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘धमाल 4’ जहां लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी का अगला सीक्वल हैं, वहीं ‘प्रीतम और पेड्रो’ अरशद वारसी और राजकुमार हिरानी की तीसरी साझेदारी है.
–
पीके/एबीएम