अखिलेश के सांसद पर राजभर का तंज, बोले, ‘शोले’ का टंकी वाला सीन भी फेल, सोशल मीडिया की एक्टिंग में आपसे आगे निकले नेता

Lucknow, 17 अगस्त . Samajwadi Party अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी Government में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उनके सांसद राजीव राय पर तीखा कटाक्ष किया है. उन्होंने social media पर वायरल हुए पानी की टंकी से जुड़े एक घटनाक्रम को लेकर सांसद पर ‘ड्रामा’ करने का आरोप लगाया. तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सांसद की यह ‘एक्टिंग’ तो फिल्म शोले के पानी की टंकी वाले चर्चित दृश्य पर भी भारी पड़ गई.

उन्होंने अखिलेश से कहा कि उनकी पार्टी में उनसे बड़े ‘एक्टर’ भी मौजूद हैं. राजभर ने social media मंच एक्स पर लिखा है कि मित्र अखिलेश जी, मुझे कल ये पता चला कि आपकी पार्टी में आपसे बड़े एक्टर भी हैं. जानकर ख़ुशी भी हुई. शोले फ़िल्म का पानी की टंकी वाला सीन फेल है आपके नेता जी की एक्टिंग के आगे महाराज. उन्होंने आगे लिखा कि आप तो ख़ुद social media में ऐक्टिव रहते हैं. ये पोस्ट तो अपने भी देखा होगा. आपके सांसद राजीव राय जी ने कमाल ही कर दिया.

राजभर ने कहा कि सांसद जी का चेला, सांसद जी के कहने पर पानी की टंकी चढ़ गया. टंकी से ही social media में सड़क बनवाने की अपनी मांग उठा दी. सांसद जी इंतज़ार में बैठे थे कि कब पोस्ट आए और कब वो कहें कि मैं मांगें मानने को तैयार हूं. उन्होंने कहा कि सांसद जी ने कहा कि मैं बनवाऊँगा. चेला नीचे आ गया. लाइट, कैमरा, एक्शन की जगह social media पोस्ट-पोस्ट-पोस्ट टाइप मामला हो गया.

ओपी राजभर ने कहा कि सांसद जी ने एक्टिंग में आपको भी पीछे छोड़ दिया मित्र. आप पीडीए के नाम पर एक्टिंग करते हैं लेकिन वो बात नहीं दिखाई देती आपकी एक्टिंग में जो सांसद जी ने करके दिखा दिया. मंत्री ने कहा कि काश social media में एक्टिंग का भी कोई अवार्ड होता तो आज आपके सांसद जी को हरा पाना किसी के बूते ही बात नहीं होती. उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद है विक्रमादित्य मार्ग पर बहुत जल्द ड्रामा स्कूल खुलने वाला है. जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव.

–

विकेटी/पीएम

Leave a Comment