रजत बेदी ने विवेक वासवानी की आलोचना पर दी प्रतिक्रिया, बोले-आर्यन खान का शो पूरी तरह काल्पनिक

Mumbai , 4 अप्रैल . Actor रजत बेदी ने प्रोड्यूसर विवेक वासवानी द्वारा आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द बैड्स ऑफ Bollywood’ की आलोचना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. विवेक वासवानी ने शो के एक सीन पर आपत्ति जताई थी, जिसमें एक डायरेक्टर एक महिला को लात मारकर जमीन पर गिरा देता है.

यह सीरीज Bollywood की दुनिया को एक अलग नजरिए से दिखाती है. रजत बेदी के बयान से साफ है कि उन्होंने विवाद में पड़ने से बचते हुए शो को सिर्फ एक काल्पनिक कहानी बताया है.दर्शकों द्वारा शो को मिले प्यार को देखते हुए रजत बेदी का मानना है कि अंत में जनता का फैसला ही सबसे महत्वपूर्ण होता है.

से खास बातचीत में रजत बेदी ने खुद को इस विवाद से दूर रखते हुए साफ कहा कि यह शो पूरी तरह से काल्पनिक है. उन्होंने कहा, “एक विवाद चल रहा है, कृपया मुझे इसमें न घसीटें. विवेक जी ने जो कहा है, वह उनकी अपनी राय है. यह सीन काल्पनिक है. यह काल्पनिक है, जिसे आर्यन ने दिखाया है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है.”

रजत बेदी ने आगे कहा, “शो के इस सीन का असल जिंदगी से कोई संबंध नहीं है. आर्यन ने इसे एक सपने के तौर पर शूट किया है, जो काल्पनिक है, असली नहीं.”

विवेक वासवानी ने शो में Bollywood के डार्क पहलू को दिखाने के तरीके पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था कि उन्होंने “Bollywood में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा” और इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है. उन्होंने कहानी कहने में संतुलन बनाए रखने की अपील भी की थी. खासतौर पर उस सीन पर उनकी आपत्ति थी जिसमें डायरेक्टर महिला को लात मारता दिखाया गया है.

रजत बेदी ने इस बहस पर अपनी राय देते हुए कहा कि आखिर में दर्शकों की प्रतिक्रिया ही सबसे ज्यादा मायने रखती है. उन्होंने कहा, “दर्शकों ने अपना फैसला सुना दिया है और उन्हें यह शो बहुत पसंद आया है. अब विवेक जी जो चाहें कह सकते हैं.”

‘बैड्स ऑफ Bollywood’ आर्यन खान के निर्देशन में पहला शो है. 18 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज के जरिए रजत बेदी ने लंबे समय बाद स्क्रीन पर वापसी की है. शो में रजत बेदी के साथ लक्ष्य लालवानी, सहर बाम्बा, साहिल मेहता, मोना सिंह और बॉबी देओल जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं.

एमटी/पीएम

Leave a Comment