यूसीसी पर राजस्थान सरकार का कदम स्वागतयोग्‍य, भाजपा स्‍थानीय निकाय चुनाव को लेकर तैयार: अरुण चतुर्वेदी

jaipur, 22 अगस्‍त . वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर Rajasthan Government के कदम का स्वागत किया और विकास, शिक्षा तथा आगामी निकाय चुनावों के लिए भाजपा की तैयारियों पर बात की.

राजस्‍थान राज्‍य वित्त आयोग के चेयरमैन अरुण चतुर्वेदी ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि जनसंघ के समय से ही भाजपा की मांग थी जो तीन विषयों को लेकर हम चुनाव में उतरे. उनमें से एक समान नागरिक संहिता (यूसीसी) है. देश के कई राज्‍यों ने यूसीसी का कानून लागू किया है. राजस्‍थान ने भी इस मामले को लेकर कदम आगे बढ़ाया है. मैं राज्‍य Government के फैसले का स्‍वागत करता हूं.

उन्‍होंने आगे कहा कि आजादी के कालखंड में संविधान बना और सबने इसको मानने का काम किया. अलग-अलग धर्म, परिस्थिति के आधार पर सभी के कानून अलग थे. इसे देखते हुए अनुभव किया जा रहा था कि सबके लिए समान नागरिक कानून बनना चाहिए. इसकी आवश्‍यकता को तुष्‍टीकरण की Political कारणों से कांग्रेस सहित अन्‍य दलों की Governmentों ने स्‍वीकार नहीं किया. भाजपा के पुराने एजेंडे और संविधान की आत्‍मा को संभालने का काम किया.

वित्त आयोग के चेयरमैन अरुण चतुर्वेदी कहते हैं, “कानून अपना काम करेगा. Government शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ हर दूसरे क्षेत्र में लगातार काम कर रही है. कमियां सबके सामने हैं और Government उन्हें दूर करने के लिए काम कर रही है.”

उन्‍होंने कहा, “2014 में Prime Minister बनने के बाद Narendra Modi ने सबसे पहला काम हर घर में शौचालय उपलब्ध कराने का कार्य शुरू किया. एक बात साफ है, 2014 तक हम अपने घरों में शौचालय नहीं बनवा पाए थे. हमारी माताओं और बहनों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ता था. आजादी के बाद 2014 में हमें एहसास हुआ कि हजारों शहर और गांव ऐसे थे, जहां बिजली नहीं पहुंची थी. उन्होंने हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम किया. उन्होंने साफ पानी उपलब्ध कराने का भी काम किया. आजादी के 75 सालों में हम ऐसा नहीं कर पाए थे, लेकिन उन्होंने हर घर तक पानी पहुंचाने का काम किया.”

उन्‍होंने कहा कि राजस्‍थान को जो विरासत मिली थीं, उनको भजनलाल शर्मा के नेतृत्‍व में धीरे-धीरे भाजपा Government लगातार बजट की उपलब्‍धता को बढ़ा रही है और समस्‍याओं का समाधान कर रही है. Government पूरी निष्‍ठा के साथ स्‍कूलों की दशा को सुधारने का काम कर रही है.

स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर अरुण चतुर्वेदी कहते हैं, “भारतीय जनता पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. हमने निचले स्तर से लेकर ऊपर तक एक ढांचा तैयार किया है. हमने अपने पूरे तंत्र को सक्रिय किया है. 27 तारीख से नामांकन होगा और उस समय तक प्रत्‍याशियों का चयन कर उम्‍मीदवारों को उतारने का काम करेंगे.”

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment