
Bhopal /ग्वालियर, 15 दिसंबर . Madhya Pradesh की संगीतधानी ग्वालियर में Monday से तानसेन समारोह शुरू हो गया. इस मौके पर Chief Minister मोहन यादव के वर्चुअल मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए तानसेन समारोह में शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात गायक पं. राजा काले मुम्बई को वर्ष 2024 एवं विश्व विख्यात संतूर वादक पं. तरुण भट्टाचार्य कोलकाता को वर्ष 2025 के तानसेन अलंकरण से विभूषित किया गया. तानसेन समारोह का यह 101वां आयोजन है. यह समारोह 19 दिसंबर तक चलेगा. इस समारोह में सुबह और शाम को संगीत सभाएं होंगी.
इस अवसर पर तानसेन अलंकरण के अलावा मण्डलेश्वर की साधना परमार्थिक संस्थान समिति को वर्ष 2024 एवं ग्वालियर की रागायन संगीत समिति को वर्ष 2025 के राजा मानसिंह तोमर सम्मान से अलंकृत किया गया. इस मौके पर Chief Minister यादव ने कहा कि Madhya Pradesh Government कला, संस्कृति का संरक्षण करते हुए विकास के पथ पर अग्रसर है. Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में Madhya Pradesh में सांस्कृतिक अभ्युदय हो रहा है. ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग से पूरी दुनिया को शून्य का परिचय करा रहे ‘चतुर्भुज मंदिर’ की थीम पर तानसेन समाधि परिसर में बने भव्य एवं आकर्षक मंच पर Monday की सांध्य बेला में शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देश एवं दुनिया के सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव तानसेन समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ.
समारोह की अध्यक्षता संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने की. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं विधायक मोहन सिंह राठौर बतौर विशिष्ट अतिथि मंचासीन थे. Chief Minister मोहन यादव ने शुभारंभ समारोह में कहा कि संगीत की नगरी ग्वालियर में आयोजित होने वाला तानसेन संगीत समारोह प्रदेश व देश का सबसे प्रतिष्ठित समारोह है. संगीत सम्राट तानसेन भारतीय शास्त्रीय संगीत के शिखर पुरुष थे. तानसेन की सुर और तान ने ग्वालियर को दुनिया में अलग पहचान दिलाई. तानसेन ने अपने गुरु स्वामी हरिदास के सानिध्य में संगीत की बारीकियां सीखकर ध्रुपद गायिकी सहित शास्त्रीय संगीत को नए आयाम दिए. तानसेन की ख्याति ऐसी थी कि उन्हें अकबर ने अपने नवरत्नों में शामिल किया.
Chief Minister यादव ने कहा कि वैदिक काल से शास्त्रीय संगीत हमारे जीवन और संस्कृति का हिस्सा रहा है. सामवेद इसका साक्षी है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में Madhya Pradesh में कला व संस्कृति को नए आयाम मिल रहे हैं. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India अपनी अद्वितीय छाप छोड़ रहा है. आज पूरी दुनिया India की ओर देख रही है. संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि तानसेन समारोह उस वैभवशाली सांस्कृतिक परंपरा की सतत यात्रा है, जिसमें पिछले 101 वर्षों से संगीत की आत्मा, रागों की अनुभूति और स्वर की साधना एक सामूहिक तपस्या बनकर प्रवाहमान हो रही है.
–
एसएनपी/डीकेपी