
Mumbai , 21 दिसंबर . तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी के कथित तौर पर ‘क्रिसमस’ मनाने का श्रेय सोनिया गांधी को दिए जाने पर दिए बयान को लेकर भाजपा हमलावर है. इस बीच भाजपा नेता राज पुरोहित ने Sunday को रेड्डी के बयान पर निशाना साधते हुए उन्हें संयम से बोलने की सलाह दी.
भाजपा नेता राज पुरोहित ने से बात करते हुए कहा, “सच कहूं तो उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए. क्या सोनिया गांधी ने इसके लिए कोई कुर्बानी दी? क्या India में शादी करना कोई कुर्बानी है? क्या देश को बेटा देना कोई कुर्बानी है? इसे कुर्बानी नहीं कहा जा सकता, इसलिए Chief Minister को संयम और जिम्मेदारी से बोलना चाहिए.”
दरअसल, सीएम रेड्डी ने Saturday को एक सभा के दौरान तेलंगाना में क्रिसमस मनाने का श्रेय सोनिया गांधी को दिया था. उन्होंने दिसंबर को कांग्रेस पार्टी और तेलंगाना राज्य के लिए चमत्कारों का महीना बताया और कहा कि 9 दिसंबर को सोनिया गांधी का जन्मदिन पड़ता है. उनके इस बयान पर भाजपा हमलावर है.
बीएमसी (बृहन्Mumbai नगर निगम) चुनाव नतीजों पर भाजपा नेता राज पुरोहित ने कहा, “नतीजे एकतरफा हैं. असल में, अगर इन सभी टोटल को मिला भी दिया जाए तो भी वे भाजपा के नंबरों के आसपास भी नहीं पहुंचते हैं. Maharashtra में भाजपा की लहर है और लोगों ने लंबे समय के लिए भाजपा को अपना लिया है.”
तृणमूल कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन के बयान पर राज पुरोहित ने कहा, “एक करोड़ रुपए में मंदिर कैसे बन सकता है? एक करोड़ रुपए तो मूर्ति लगाने के लिए भी काफी नहीं हैं. अयोध्या में राम मंदिर करीब 15-17 करोड़ रुपए की लागत से बना और शानदार तरीके से पूरा हुआ. श्रीकृष्ण के लिए एक करोड़ रुपए काफी नहीं हैं. जब श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा तो उसमें करीब 20,000 करोड़ रुपए लगेंगे.”
उन्होंने कहा, “यह India है. यह कृष्ण का India है, यह राम का India है. जो लोग बाबरी मस्जिद का सपना देखते हैं, वे इसे भूल जाएं. जैसे अंग्रेज जाते समय अपने वारिस छोड़ गए थे, वैसे ही बाबर भी अपने वंशज छोड़ गया.”
बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले प्रदेश में मंदिर-मस्जिद विवाद गहराया हुआ है. इस बीच टीएमसी विधायक जाकिर हुसैन ने प्रदेश में श्रीकृष्ण मंदिर और मोहम्मदी मस्जिद बनाने का ऐलान किया.
–
एससीएच/डीकेपी