ममता बनर्जी को चौथी बार सीएम बनाएंगे: राज चक्रवर्ती

बैरकपुर, 30 मार्च . पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी के प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में पूरी ताकत झोंक दी है. टीएमसी प्रत्याशियों का दावा है कि अगली Government ममता बनर्जी के नेतृत्व में बन रही है.

टीएमसी प्रत्याशी राज चक्रवर्ती ने दावा किया है कि तीन बार ममता बनर्जी प्रदेश की कमान संभाल चुकी हैं; उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों पर जनता को पूर्ण भरोसा है. इस बार हम लोग पूरी मजबूती के साथ मैदान में हैं और उन्हें चौथी बार सीएम बनाएंगे.

बैरकपुर में से बातचीत में टीएमसी प्रत्याशी राज चक्रवर्ती ने कहा कि हमारा किसी के साथ मुकाबला नहीं है. हमारा मुकाबला खुद के साथ है. किसी दल के प्रत्याशी से हमारा मुकाबला नहीं है. जनता ने हमारी Government को काम करने के लिए पूर्व में बहुमत दिया है, हमारी Government ने बहुत काम किया है.

उन्होंने कहा कि हमने बहुत काम किया है. लेकिन, आगे अभी भी बहुत काम करना है. इस बार हमें ज्यादा बहुमत के साथ जीत हासिल करनी है. ममता बनर्जी को चौथी बार सीएम बनाना है. क्योंकि, वह एकमात्र नेता हैं जो भाजपा से सीधेतौर पर टक्कर ले सकती हैं. ममता बनर्जी को केंद्र से लड़ना है. वर्तमान में लोग बहुत परेशान हैं, गैस-पेट्रोल-डीजल की समस्या हम लोगों के सामने हैं.

टीएमसी प्रत्याशी राजीव बनर्जी ने कहा कि भाजपा लोगों के साथ नहीं रहते; वे लोगों के कल्याण के बारे में नहीं सोचते. वे आपस में ही लड़ते रहते हैं, और कभी वे कोर्ट में होते हैं तो कभी दफ़्तर में. यही उनका काम है; उन्हें अपना काम करने दीजिए. ममता बनर्जी लोगों के साथ हैं, हम लोगों के साथ हैं. जनता हमारे साथ है. इसीलिए, हम लोग बहुत आसानी से चुनाव जीत लेंगे.

बताते चले कि पश्चिम बंगाल के रण में कांग्रेस-टीएमसी और भाजपा के प्रत्याशी उतर चुके हैं. बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में मतदान कराए जाएंगे. मतदान संपन्न होने के बाद 4 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा.

डीकेएम/डीएससी

Leave a Comment