
Patna, 10 फरवरी . बिहार Government के मंत्री दिलीप जायसवाल ने Patna में विभिन्न राष्ट्रीय और Political मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी नेताओं को घेरा है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और Pakistan के हालिया रुख पर अपनी बात रखी.
संसद में राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए दिलीप जायसवाल ने से कहा कि वह सदन के भीतर जिस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, वह पूरी तरह असंवैधानिक है और इससे विपक्ष की गरिमा भी प्रभावित हो रही है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका बेहद अहम होती है, लेकिन अहंकार के साथ राजनीति नहीं चलाई जा सकती. राहुल गांधी को अपने आचरण में सुधार करना चाहिए.
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान ‘बंट गए तो काटने के रास्ते खुल जाएंगे’ पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री जायसवाल ने कहा कि समाज को बांटने की कोशिश लंबे समय से होती रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सनातन और हिंदू समाज को जाति के आधार पर बांटने का एक सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है, जिसे देश की जनता अब समझने लगी है.
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि ओवैसी बार-बार ऐसे मुद्दे उठाते हैं, जिनसे भावनाएं भड़कें और देश में अशांति फैले. उन्होंने कहा कि हालांकि ऐसी बयानबाजी होती रहती है, लेकिन देश और उसका संविधान बेहद मजबूत हैं और ऐसे प्रयास कभी सफल नहीं होंगे.
पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि एसआईआर मुद्दे को लेकर वह शुरू से ही बेवजह का हंगामा कर रही हैं. मंत्री जायसवाल ने आरोप लगाया कि बंगाल में टीएमसी के गुंडे खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं, जिससे राज्य की जनता अब उनके खिलाफ खड़ी होने को तैयार है. अब ममता बनर्जी बंगाल छोड़कर दिल्ली जा रही हैं और वहां भी ‘ड्रामा’ करने की कोशिश करेंगी, जबकि Supreme Court खुद जानता है कि बिहार में चुनाव और एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह सही और पारदर्शी तरीके से हुई है.
वहीं, India के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार के फैसले से Pakistan के पीछे हटने पर मंत्री जायसवाल ने कहा कि पहले भी यह सब सिर्फ दिखावा ही लग रहा था. खेल के माहौल को राजनीति से खराब करना सही नहीं है. देर से ही सही, यह फैसला बेहतर है.
–
वीकेयू/एएस