
हैदराबाद, 26 जुलाई . तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी ने भरोसा जताया कि 2029 के Lok Sabha चुनाव के बाद राहुल गांधी Prime Minister बनेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश रहेगी कि उनके मंत्रिमंडल में ‘जेन जी’ ही मंत्री बनें.
सीएम रेवंत रेड्डी ने से बातचीत में एक सवाल के जवाब में कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि 2029 में राहुल गांधी Prime Minister बनने वाले हैं. उनकी कैबिनेट में जेन जी शिक्षा मंत्री और स्किल डेवलपमेंट मंत्री बने तो अच्छा रहेगा. इसकी मैं कोशिश करूंगा.
उन्होंने इंडिया अलायंस की बैठक पर कहा, “इस एजेंडे पर राष्ट्रीय और दिल्ली स्तर पर चर्चा की जाएगी. हमें अभी तक दिल्ली से कोई निर्देश नहीं मिला है. आदेश मिलने के बाद ही हम आगे बढ़ेंगे.”
उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था गृह मंत्री अमित शाह के अधिकार क्षेत्र में आती है. Police ने लाठीचार्ज, गोलियां, छर्रे, आंसू गैस और हर तरह के तरीकों का इस्तेमाल किया है, इसलिए गृह मंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए.
राज्य के विकास को लेकर Chief Minister रेवंत रेड्डी ने कहा कि रीजनल रिंग रोड, मेट्रो रेल, मूसी नदी के विकास, आदिलाबाद एयरपोर्ट और बुलेट ट्रेन अलाइनमेंट—इन सभी जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए हम कोशिश कर रहे हैं. उस मामले पर इसलिए बात हो रही थी, क्योंकि आखिरी लिंक अभी बाकी है, यानी 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत काम हो चुका है, इसलिए आखिरी फैसला अभी बाकी है. एक बार फैसला हो जाए तो कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है. फिर हमारे राज्य के लिए भी—जैसे Gujarat का विकास हुआ है और वे उसके लिए कोशिश कर रहे हैं, वैसे ही हमें भी तेलंगाना के विकास के लिए कोशिश करनी होगी, क्योंकि Gujarat अलग है और हैदराबाद अलग है, आप उन्हें एक जैसा नहीं देख सकते.
उन्होंने कहा कि हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं और हमें उनका सही इस्तेमाल करना होगा. अगर हम ‘विकसित India 2047’ तक पहुंचना चाहते हैं और 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं, तो मैं उस अर्थव्यवस्था में 10 प्रतिशत का योगदान देना चाहता हूं, लेकिन अगर तेलंगाना में विकास की योजनाएं नहीं आईं तो देश भी तरक्की नहीं कर सकेगा. जब हर राज्य की तरक्की होगी, तभी देश तरक्की करेगा और तभी विकसित India का सपना पूरा होगा.
–
एएमटी/डीकेपी