
विजयवाड़ा, 14 अप्रैल . भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख सैयद पाशा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पश्चिम बंगाल दौरे पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से राहुल गांधी एक बार भी पश्चिम बंगाल नहीं गए, लेकिन अब जब उन्हें इस बात का एहसास हो चुका है कि राज्य में भाजपा की Government बनने जा रही है तो राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में जाने का फैसला किया.
Tuesday को समाचार एजेंसी से बातचीत में सैयद पाशा ने दावा किया कि राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगी. राहुल गांधी के पश्चिम बंगाल दौरे के पीछे की मूल वजह यह है कि इन लोगों को इस बात का एहसास हो चुका है कि इस बार राज्य में हर हाल में भाजपा की Government बनेगी ही. भाजपा के लोग राज्य में Government बनाने के लिए तैयार हैं, इसलिए राहुल गांधी पश्चिम बंगाल जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी इतने वर्षों तक प्रदेश में सीएम के पद पर काबिज रहीं, लेकिन अफसोस की बात है कि इन्होंने आज तक प्रदेश में विकास का कोई भी काम नहीं किया. Chief Minister ममता बनर्जी की कार्यशैली से प्रदेश की जनता दुखी है. यही कारण है कि इस बार प्रदेश की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बदलाव का पूरा मन बना लिया है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने साल तक सत्ता में रहने के बावजूद सीएम ममता बनर्जी ने प्रदेश में विकास के एक भी काम नहीं नहीं किए. लेकिन अब प्रदेश की जनता इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार करने के मूड में नहीं है.
उन्होंने कहा कि मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि कांग्रेस के कितने ही नेता राज्य में प्रचार करने क्यों न जाएं, लेकिन इस बार भाजपा की Government बनने जा रही है. लोगों ने भाजपा को सत्ता में लाने का पूरा मन बना लिया है.
–
वीसी