देश की राजनीति को समझने में कमजोर रहे हैं राहुल गांधी : श्रवण कुमार

Patna, 30 जून . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पार्ट टाइम नेता बताने पर Political बयानबाजी तेज है. इस बीच बिहार Government के मंत्री श्रवण कुमार ने नितिन नवीन के बयान का समर्थन किया और राहुल गांधी पर तंज कसा.

बिहार Government के मंत्री श्रवण कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी में अनुभव की कमी है, नहीं तो वे कहां से कहां पर होते? कई बार देश की राजनीति में उनसे चूक हो चुकी है और वह लगातार चूक करते जा रहे हैं. जिसके कारण वह पिछड़ते जा रहे हैं. न उन्हें समय की पहचान हैं और न ही उन्हें व्यक्ति की पहचान है और न देश के बारे में कुछ अच्छी समझ है.”

श्रवण कुमार ने इसके अलावा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कहीं पर कोई गड़बड़ी, कोई दुर्घटना या कोई घटना होती है, तो उसकी जांच के लिए Government काम करती है. मामले को लेकर Government तत्परता दिखाती है और मामले को संज्ञान में लेती है. इस मामले की भी जांच हो रही है, जब तक जांच नहीं हो जाती, तब तक हमारे लिए कोई बात कहना मुनासिब नहीं है. एक बात को पूरे दावे से कह सकता हूं कि जिन लोगों ने गड़बड़ी किया होगा, वो किसी भी हालत में बचने वाले नहीं है.”

वहीं, Supreme Court ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया है. Supreme Court ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा है.

बता दें कि Supreme Court के वकील विशाल तिवारी ने Supreme Court में याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की थी. याचिका में Supreme Court के रिटायर्ड जज की अगुवाई में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की भी मांग की गई थी. इसके साथ ही एनकाउंटर में शामिल Policeकर्मियों के खिलाफ First Information Report दर्ज करने और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई थी. याचिकाकर्ता का आरोप है कि India भूषण तिवारी की मौत एक हत्या का मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है.

–

एससीएच/पीएम

Leave a Comment