राहुल गांधी कर रहे गद्दारी, बंगाल में भाजपा को फायदा पहुंचा रहे : टीएमसी नेता कुणाल घोष

कोलकाता, 26 अप्रैल . पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण के मतदान से पहले टीएमसी और कांग्रेस के बीच लड़ाई तेज हो गई है. Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में आकर ममता बनर्जी पर जमकर बरसे. इसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने जोरदार पलटवार किया है. पार्टी नेता कुणाल घोष ने कहा कि राहुल गांधी गद्दारी कर रहे हैं.

तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कुणाल घोष ने बेलियाघाटा स्थित कोलकाता नगर निगम के वार्ड संख्या 28 में एक नुक्कड़ सभा आयोजित की. इस दौरान से बात करते हुए टीएमसी नेता ने राहुल गांधी को एक ‘विफल नेता’ करार दिया. कांग्रेस सांसद की हाल की रैली पर कुणाल घोष ने कहा, “राहुल गांधी एक नाकाम नेता हैं. भाजपा उन्हें ‘पप्पू’ कहती है, और उनकी नजर में यह सही भी है.”

उन्होंने आगे कहा, “जिन राज्यों में उनके पास जिम्मेदारी थी (Haryana, दिल्ली, बिहार और Maharashtra) वहां वे भाजपा को जीतने से रोक नहीं पाए. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी भाजपा को रोकने की कोशिश कर रही हैं और वे (राहुल गांधी) वोटों को बांटने और भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए घूम रहे हैं.”

कुणाल घोष ने कहा कि राहुल गांधी गद्दारी कर रहे हैं. टीएमसी कभी राष्ट्रीय राजनीति में गद्दारी नहीं करती है.

इससे पहले, राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और टीएमसी मिली हुई हैं. दोनों ने मिलकर पश्चिम बंगाल को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. जनता परेशान है और बदलाव चाहती है. ऐसे में पश्चिम बंगाल में एक जनहितैषी Government बनाना ही हमारा लक्ष्य है.

कांग्रेस सांसद ने कहा, “बंगाल में आपको रोजगार तभी मिलता है जब आप टीएमसी से जुड़े हों. आम लोग बस हाथ मलते रह जाते हैं. सच्चाई यही है कि भ्रष्टाचार में ममता बनर्जी कम नहीं हैं.”

डीसीएच/

Leave a Comment